Wednesday, February 18, 2026
HomeUncategorizedचिड़ियाघर पहुंच मुख्यमंत्री ने पहले तेंदुए के बच्चे को पिलाया दूध,...

चिड़ियाघर पहुंच मुख्यमंत्री ने पहले तेंदुए के बच्चे को पिलाया दूध, फिर कर दिया उसका नामकरण

गोरखपुर Rkpnews उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में स्थापित चिड़ियाघर में एक तेंदुए शावक को दूध पिलाया और कहा कि रामायण हम लोगों को सभी जीवित प्राणियों की रक्षा करने के लिए प्रेरित करती है एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री अशफाक उल्ला खान प्राणी उद्यान का दौरा किया और 3 महीने पहले बचाए गए शावक को गोद में लिया। इस अवसर पर उन्होंने हिन्दू महाकाव्य रामायण का उल्लेख करते हुए कहा कि जब रावण ने माता सीता का हरण किया था तो भगवान राम को सीता मां के ठिकाने का पता नहीं चल रहा था तो बंदर भालू नदियां पेड़ और पत्थर उनके मित्र बन गए ।उन्होंने इन मित्रों के ही बदौलत माँ सीता की खोज करते हुए लका पहुँच युद्ध कर रावण की लका को जीत कर माँ सीता को अयोध्या लाया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामराज्य एक आदर्श समाज की भावना के अनुसार मानव कल्याण के साथ प्रत्येक जीव की रक्षा में सभी को अपना योगदान देना चाहिए।इसकी प्रेरणा हमे रामायण काब्य से मिलती है ।मुख्यमंत्री ने तेंदुए के दो शावकों का नामकरण “भवानी “और “चंडी” भी किया। उन्होंने आगे कहा कि महाराजगंज, चित्रकूट ,और गोरखपुर में बाज संरक्षण केंद्र बनाए जाएंगे, क्योंकि बाज की प्रजातियों को विलुप्त होते देखा जा रहा है। योगी आदित्यनाथ चिड़ियाघर का उद्घाटन 27 मार्च 2021 को किया था।तब वे जब भी गोरखपुर में आते है पशु पक्षियों के प्रेम को मश्शूस करने चिड़िया घर आते रहते है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments