रवि राय बने भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक

सिकंदरपुर बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज नगवा बलिया के प्रधानाचार्य रवि राय को भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय सह संयोजक मनोनीत किया गया है। बलिया जिले के चड़वा-बरवां गांव निवासी राय का संपूर्ण परिवार शिक्षा से जुड़ा है। इनके बाबा स्वo रघुनाथ राय प्रधानाध्यापक रहे, पिता उमेश चंद्र राय गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर बलिया में अध्यापक एवं माता प्रमिला राय जय प्रभा कन्या इंटर कॉलेज तिलौली, बघुड़ी, बलिया की प्रधानाचार्या रहीं। राय इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान विद्यार्थी परिषद से जुड़े एवं सक्रिय रहे। 2013 से शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज नगवा बलिया के प्रधानाचार्य रहते हुए, राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से काफी सक्रिय हैं। कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर इन्होंने अपना एक माह का वेतन पी एम केयर फंड में समर्पित कर दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण राशि एकत्रित करने हेतु चलाए गए अभियान में इन्होंने बहुत सक्रियता से हिस्सा लिया। 2017 एवं 2022 के विधानसभा चुनाव में बलिया जिले की सिकंदरपुर विधानसभा से अपनी दावेदारी प्रस्तुत किया। पार्टी द्वारा टिकट नही दिए जाने के बाद भी पार्टी के घोषित उम्मीदवारों के पक्ष में पूर्ण निष्ठा के साथ प्रचार प्रसार किया। राय को भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय सह संयोजक मनोनीत किए जाने पर जनपद के शिक्षकों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

14 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

23 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago