जेईई एडवांस में सफलता पाकर रविप्रकाश ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) नगर के जीएम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से नर्सरी से बारहवीं तक की शिक्षा पाते हुए सभी कक्षाओं को अच्छे अंकों से पास करने वाले होनहार छात्र रवि प्रकाश मिश्र पुत्र विमल प्रकाश मिश्र निवासी गुमटही ने जेईई एडवांस में सफलता प्राप्त कर माता पिता एवं विद्यालय का मान बढ़ाया है। इनकी इस सफलता पर प्रबंधक डॉ. श्री प्रकाश मिश्र ने बधाइयां दी। इसी क्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. संभावना मिश्रा एवं उपप्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने छात्र एवं उसके पिता को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की। डॉ संभावना मिश्रा ने बच्चे को ईमानदारी से अपने कर्तव्य पथ पर चलते हुए शिक्षा ग्रहण कर राष्ट्र सेवा करने की सलाह दी। उपप्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने बताया की रवि प्रकाश शुरू से ही बहुत मेहनती, अनुशासित और अन्वेषक प्रवृत्ति का छात्र रहा है। पढ़ाई के समय कोई भी संदेह होने पर अपने अध्यापक से पूछने में कभी संकोच नहीं किया है।
बच्चे के पिता विमल प्रकाश मिश्र ने बताया कि बेटा हमारा रात रात भर मेहनत करके जेईई मेंस में 98% अंक प्राप्त किया और फिर उसी मेहनत को बढ़ाते हुए आज एडवांस में भी सफलता प्राप्त की, आज मैं बहुत खुश हूं।
छात्र रवि प्रकाश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मेहनत के साथ साथ माता पिता और गुरुजनों को दिया। उसने कहा कि हमे जी एम एकेडमी से जो ज्ञान और मार्गदर्शन मिला उसका मैं सदैव ऋणी रहूंगा और अपने विद्यालय तथा माता पिता सबके सपनों को साकार करूंगा।
इस मौके पर एस एन पांडेय, अजय मिश्र, वी एस पांडेय, डी मिश्र, वी वी सहदेव, एस के गुप्त, विनीत वर्मा, बृजेंद्र तिवारी, डॉ. त्रिपुरारी मिश्र, एस पी गुप्त, दीपक मिश्र, विकास विश्वकर्मा, पी एच मिश्र, अमूल्य श्रीवास्तव, जयराम कुशवाहा, सोहित मिश्र आदि उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

2 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

2 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

2 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

2 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

2 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago