अनियमितता के आरोप में कोटे की दुकान निलंबित, कोटेदार पर मुकदमा दर्ज

ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका क्षेत्र सिसवा बुजुर्ग स्थित उचित दर की राशन दुकान में लंबे समय से चल रही अनियमितताओं की शिकायत आखिरकार रंग लाई। पूर्ति विभाग ने जांच में आरोप सही पाए जाने पर कोटेदार रामप्यारे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। साथ ही मुकदमा दर्ज करा कर प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि राशन व्यवस्था में लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मामले की शुरुआत अगस्त माह में तब हुई जब बुढ़वा टोला के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि कोटेदार रामप्यारे कार्डधारकों को पूर्ण कोटा का राशन नहीं देते, तोल में हेराफेरी करते हैं और कई बार अपात्र लोगों को भी राशन उपलब्ध कराते हैं।
ग्रामीणों के अनुसार कई बार शिकायत करने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। अंततः जब मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो पूर्ति
पूर्ति निरीक्षक निचलौल बालेश्वर मणि त्रिपाठी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। पूर्ति निरीक्षक द्वारा मौके पर पहुंच कर कार्डधारकों से पूछ-ताछ, वितरण रजिस्टर की जांच और राशन स्टॉक का मिलान किया गया। जांच में यह पाया गया कि कोटेदार द्वारा न केवल वितरण में गड़बड़ी की जा रही थी, बल्कि स्टॉक में अनुचित कमी भी दर्ज की गई थी। जांच रिपोर्ट में उल्लेख है कि राशन वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं थी और कई कार्डधारक शिकायत की पुष्टि कर रहे थे। इस आधार पर विभाग ने कोटेदार को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस बड़ी कार्रवाई के बाद संबंधित दुकान के सभी कार्डधारकों को अब सिसवा खुर्द के बबली देवी वार्ड नं 5 स्थित उचित दर की दुकान से जोड़ दिया गया है ताकि किसी पात्र लाभार्थी को असुविधा न हो। विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि नई दुकान से राशन वितरण में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। जांच रिपोर्ट के आधार पर पूर्ति निरीक्षक ने थाना कोठीभार में तहरीर देकर कोटेदार रामप्यारे के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
यह कार्रवाई पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। ग्रामीणों ने कहा कि यह प्रशासन की निष्पक्षता और सख्ती का प्रमाण है।
इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक बालेश्वर मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि पात्र लाभार्थियों को उनका हक बिना किसी बाधा के मिले। जो भी कोटेदार नियमों का पालन नहीं करेगा, उसके विरुद्ध इसी प्रकार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में संतोष का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह कार्रवाई होती रही तो कोटे की दुकानों में फैला भ्रष्टाचार और मनमानी रुक सकेगी। अब आम जनता को उम्मीद है कि भविष्य में राशन वितरण व्यवस्था अधिक पारदर्शी और जनहितकारी बनेगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बेलभरिया में अवैध कब्जे से ठप जल निकासी व्यवस्था

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बेलभरिया में सार्वजनिक…

1 hour ago

प्रगति 2.0 बाल उत्सव मऊ: 10 होनहार छात्र-छात्राएं मंडल स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा

‘प्रगति 2.0 बाल उत्सव मऊ’ में कॉमिक पोस्टर और प्रस्तुतीकरण से चमके नौनिहाल मऊ (राष्ट्र…

1 hour ago

सच और झूठ का विकल्प

✍️ डॉ० कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ सच बोलना मानव की मूल प्रवृत्ति है,सच से ही…

2 hours ago

पूर्व उप प्रधानमंत्री डॉ हरीश बुद्धू की विरासत से जुड़ने सिमरातरी पहुंचीं सचिता बुद्धू

हजारीबाग/रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मॉरीशस के पूर्व उप प्रधानमंत्री डॉ हरीश बुद्धू की बेटी…

2 hours ago

मतदान, जनमत संग्रह और सुरक्षा: बांग्लादेश संसदीय चुनाव की पूरी तस्वीर

ढाका (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बांग्लादेश में 13वां संसदीय चुनाव कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संपन्न…

3 hours ago

न्याय की लड़ाई में आगे आए अधिवक्ता आनंद चौरसिया

अन्याय के विरुद्ध मौन विकल्प नहीं: अधिवक्ता आनंद चौरसिया ने उठाई न्याय की बुलंद आवाज…

3 hours ago