Categories: Uncategorized

रासेयो के स्वयं सेवकों ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस

पीजी कालेज में हुआ गोष्ठी का आयोजन

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जवाहरलाल नेहरू पीजी कालेज महराजगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाईयों सतपुड़ा, विंध्याचल एवं शिवालिक द्वारा संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस मनाया गया। कार्यकम के दौरान प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी डॉ मिथलेश कुमार चौधरी ने अपने सम्बोधन में अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस तरह स्वयं सेवक और स्यवंसेविकाए लोगो को जागरूक कर माइक्रो प्लास्टिक वाले खाद्य पदार्थों से बच सकते हैं और बच्चो को बचा सकते हैं। शिवालिक इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ पीयूष कुमार जायसवाल ने विश्व बाल कैंसर दिवस पर संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में कैंसर की दर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। भारत मे ही 2022 के आंकड़ों के अनुसार लगभग बाइस हजार बच्चे प्रभावित हैं। इसलिये इस पर जागरूक होना बेहद अनिवार्य है और यह जागरूकता का कार्य स्वयं सेवकों द्वारा प्राथमिकता से किया जाना चाहिए।
विंध्याचल इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ नेहा ने अपने संबोधन में बताया कि फास्ट फूड के द्वारा बच्चो में कैंसर रोग उत्पन्न होने की संभावना होती है। इसलिए फास्ट फूड के दुष्प्रभावों से बचने के उपायों को बताया। इस दौरान तीनो इकाईयों के सभी स्वयं सेवक और स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन डॉ मिथलेश कुमार चौधरी ने किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ पीयूष कुमार जयसवाल ने आभार ज्ञापित किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मोहन सिंह सेतु का निर्माण पूर्ण कराये सरकार-कनकलता

बरहज(राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने22 मई को देवरिया आगमन के दौरान जनपद…

12 hours ago

यूपी एस सी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न 25 केंद्रों पर 11,112 अभ्यर्थी शामिल

सीडीओ ,वीसी जीडीए व एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार रहे सक्रिय गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)संघ लोक सेवा…

12 hours ago

डीजल-पेट्रोल को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, शिकायतों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों…

13 hours ago

सौरभ तिवारी बने मान्यता प्राप्त पत्रकार

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरहज निवासी वरिष्ठ पत्रकार सौरभ तिवारी को भारत सरकार के प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो…

13 hours ago

हम सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए – ज्यूडिशियल काउंसिल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते प्रदूषण पर गंभीर चिंता व्यक्त…

13 hours ago

गौ रक्षक प्रान्त का शौर्य प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 मई से

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)विश्व हिंदू परिषद की इकाई बजरंग दल गोरक्ष प्रांत का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग…

13 hours ago