Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले की कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता की मां का आरोप है कि इस थाना के देवरियागंगा गांव निवासी राजेश शर्मा ने शुक्रवार को उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को सूचना मिलने पर उप निरीक्षक हरेंद्र पाठक, आरक्षी रंजन कुमार सिंह ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments