संपूर्णा क्लासेज के प्रांगण में हुआ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय संस्कृति , सभ्यता व लोक कला की रंगीन और रचनात्मक अभिव्यक्ति है रंगोली,यह मानव जीवन में खुशियों का प्रतीक माना जाता है।उक्त बातें नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड के संपूर्णा क्लासेज के प्रांगण में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में अपनी परम्परा को समझने व परखने का मौका मिलता है। अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इस्लाम खान व प्रदेश सचिव बदरे आलम ने कहा कि भारत देश का सांस्कृतिक विरासत ऐतिहासिक महत्व से पूरे विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। प्रतियोगिता में कक्षा 11 वीं के अंशिका जायसवाल, अल्का मिश्र, आकांक्षा, शुम्बुल , अदिति, प्रवीन कुमार द्वारा हाल ही में कोलकाता में हुए महिला चिकित्सक के साथ अमानवीय कृत्य में इंसाफ की मांग करते हुए रंगोली ,कक्षा 12 वीं के सृष्टि मिश्र, खुशी जायसवाल, सुहानी पांडेय, शिवम शर्मा, संदेश जायसवाल, आदित्य गिरि, अनुराग,हर्षित, कैश,द्वारा दीपावली के दिन भगवान श्री राम के अयोध्या आगमन की रंगोली व कक्षा 10 वीं के कुंदन, प्रिंस,कदम साहू, अमन चौहान, आदित्य ,सुप्रिया कुशवाहा, अनुप्रिया ,खुशबू, स्वाति, दीपिका, जान्हवी, अदिति, रिया आदि बच्चों व बच्चियों ने कई तरह के मनोहारी रंगोली बनाया जिसे आयोजक मण्डल व उपस्थित लोगों ने सराहा। अंत में प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह व निदेशक संपूर्णानंद पांडेय ने सभी अतिथियों व बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…
एसएनसीयू में 36 और पीआईसीयू में 20 बच्चे भर्ती, दो कम वजन वाले नवजातों के…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान…
शिकायत पर सुनवाई न होने का लगाया आरोप, सोशल मीडिया पर खुद को बेगुनाह बताते…
पीड़िता के मुकदमे के बीच पुलिस पर नए आरोप, CCTV फुटेज में नहीं मिलने की…
इंदिरा गांधी ने देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया - डॉ धर्मेन्द्र पांडेय…