रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय पर

सुखपुरा/ बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

वृंदावन शिक्षण संस्थान में दीपावली पर्व के पूर्व संध्या पर रंगोली प्रतियोगिता छात्राओं के बीच किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर श्यामनंदन मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं द्वारा सुंदर ढंग से रंगोली का निर्माण किया गया। जिसका निरीक्षण विद्यालय के शिक्षकों द्वारा किया गया। जिसमें ए ग्रुप में कक्षा 6 से कक्षा 8 के छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें कक्षा 7 की छात्राओ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार ग्रुप बी में कक्षा 9 से कक्षा 12 के छात्रों ने भाग लिया जिसमें कक्षा 12 की छात्र प्रथम रहे। कक्षा 7 के प्रतिभागि छात्राओं की टीम में मंजू, खुशी, पूजा, अंशु राजभर शामिल रहे। जबकि कक्षा 12 के प्रतिभागी छात्रों में गुडन, अंशिका, अंजलि, गीतांजलि, संध्या ,विवेक, मनु, अंकित शामिल रहे ।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सीमा राय व राजकुमारी देवी मौजूद रही।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago