Categories: Newsbeat

दिवाली की आतिशबाजी से दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 के पार; सांस लेने में परेशानी

दिवाली के जश्न के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट दर्ज की गई। देर रात तक हुई आतिशबाजी के कारण राजधानी के कई इलाकों में धुएं की मोटी परत छा गई। लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के रात एक बजे के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 372 दर्ज किया गया।

दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार

CPCB के रात एक बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। बवाना में 434, चांदनी चौक में 430, डीटीयू में 430 और जहांगीरपुरी में 447 AQI दर्ज किया गया।

इसके अलावा अलीपुर में 413, आईटीओ में 407, मुंडका में 405, पटपड़गंज में 421, पंजाबी बाग में 416, रोहिणी में 442, विवेक विहार में 442 और नॉर्थ कैंपस में 445 AQI रिकॉर्ड किया गया।

अन्य इलाकों में आनंद विहार में 352, अशोक विहार में 340, आया नगर में 352, बदरपुर में 354, द्वारका सेक्टर-8 में 393, IGI एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर 323, लोधी रोड में 362 और ओखला फेज-2 में 364 AQI दर्ज हुआ।

नोएडा के सेक्टर-62 में AQI 445

दिवाली के बाद नोएडा में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। CPCB के रात एक बजे के आंकड़ों के अनुसार, सेक्टर-62 में AQI 445 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है।

वहीं सेक्टर-110 में 321, सेक्टर-116 में 292, सेक्टर-125 में 296, सेक्टर-150 में 315, सेक्टर-1 में 301 और सेक्टर-39 में 301 AQI दर्ज किया गया।

गाजियाबाद में भी खराब हुई हवा

गाजियाबाद के कई इलाकों में भी वायु गुणवत्ता खराब दर्ज की गई। CPCB के आंकड़ों के अनुसार, लोनी में AQI 390, वेव सिटी में 378, गोविंदपुरम में 342 और इंदिरापुरम में 317 रहा।

इसके अलावा वसुंधरा में 300 और संजय नगर में 287 AQI दर्ज किया गया।

गुरुग्राम में AQI 372 तक पहुंचा

गुरुग्राम में भी दिवाली के बाद प्रदूषण का असर दिखाई दिया। CPCB के सुबह तीन बजे के आंकड़ों के मुताबिक, टेरी ग्राम में AQI 372, विकास सदन में 344 और सेक्टर-51 में 263 दर्ज किया गया। वहीं एनआईएसई ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में AQI 232 रिकॉर्ड किया गया।

AQI की इन श्रेणियों को समझें

वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के जरिए हवा में प्रदूषण के स्तर को मापा जाता है। इसके आधार पर हवा की गुणवत्ता को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाता है।

AQI स्तर हवा की गुणवत्ता

दिल्ली-NCR में कई स्थानों पर AQI 400 के पार पहुंचने से हवा की स्थिति गंभीर हो गई। ऐसे प्रदूषण के दौरान खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

Karan Pandey

Recent Posts

सोमवती अमावस्या पर बन रहा विशेष संयोग, जानें सभी 12 राशियों का भाग्य, शिक्षा, धन, प्रेम और करियर का हाल

पंचांग एवं विशेष धार्मिक महत्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या और सोमवती अमावस्या का विशेष…

48 minutes ago

सोनबरसा में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पिता-पुत्र समेत चार घायल

जोरदार टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी…

57 minutes ago

एंबुलेंस के इंतजार में बीता कीमती वक्त, इलाज के दौरान घायल ने तोड़ा दम

सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर होने के बाद सरकारी एंबुलेंस में देरी का परिजनों ने…

1 hour ago

24 घंटे के भीतर महुआडीह पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीण बैंक के सीएसपी से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, घर में कपड़ों…

14 hours ago

राजपुर आश्रम की उपशाखा शिवपुर में धूमधाम से मनाया गया दीपावली महोत्सव

महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…

16 hours ago

वनटांगिया गांव में सीएम योगी ने ग्रामीणों संग मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे उपहार

82 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाभार्थियों को वितरित…

17 hours ago