Categories: Newsbeat

राजपुर आश्रम की उपशाखा शिवपुर में धूमधाम से मनाया गया दीपावली महोत्सव

महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) 8 नवंबर 2026 शाम लगभग 2:30 बजे दीपावली के पावन पर्व पर राजपुर आश्रम, बक्सर की उपशाखा शिवपुर, खोराबार, गोरखपुर में दीपावली महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम के शिष्यों एवं श्रद्धालुओं ने महात्मा जी के सानिध्य में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और लोककल्याण की कामना की।कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी जी को भोजन प्रसाद का भोग अर्पित करने के साथ हुआ। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-पाठ किया तथा विधिवत आरती उतारी। पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। दीपावली के अवसर पर श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रकाश पर्व की खुशियां साझा कीं और आध्यात्मिक वातावरण में एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।पूजा-अर्चना एवं आरती के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं और आश्रम के शिष्यों के बीच भोजन प्रसाद का वितरण किया गया। सभी ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। महात्मा जी के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम ने आपसी प्रेम, सद्भाव, सेवा और आध्यात्मिक एकता का संदेश दिया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महात्मा जयप्रभानंद जी, पंडित आनंद मिश्रा, देवता मुनि मिश्रा, मनोज सिंह, बबलू आदि सहित आश्रम के अनेक शिष्यों एवं श्रद्धालुओं की विशेष सहभागिता रही। सभी ने मिलकर दीपावली महोत्सव को सफल एवं यादगार बनाया।

Editor CP pandey

Recent Posts

फेसबुक पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

दिवाली की शाम पिता की लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक से की थी फायरिंग, असलहा और खोखा…

5 minutes ago

बनकटा पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को किया गिरफ्तार, वाटरपंप और गेहूं बरामद

सोहनपुर ओवरब्रिज के पास मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, दोनों आरोपी नोनार पांडेय गांव…

13 minutes ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन, 17 नवंबर को होगा निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन

16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और नाम हटवाने के लिए लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां,…

2 hours ago

राजकीय संप्रेषण गृह में किशोरों के बीच मनाई गई दीपावली, मिठाई और फल बांटकर दीं शुभकामनाएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली के पावन अवसर पर जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं…

2 hours ago

ब्रह्मपुर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार; आधी ईंट और बिजली के तार से युवक की हत्या का खुला राज

नहर पुलिया के पास पुलिस ने दोनों आरोपितों को दबोचा, निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल…

2 hours ago

ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, चार साल की मासूम ने भी गंवाई जान

प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ की बाइट महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा…

3 hours ago