जीवन की कठिनाईयों से पार पाने का एकमात्र साधन है रामनाम

मठिया भोकरिया में रामकथा का पहला दिन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही के मठिया भोकरिया बाजार में नारायणी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय रामकथा के पहले दिन अयोध्या से पधारी कथावाचिका धर्मरक्षिता शास्त्री ने राम नाम के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि, राम त्याग, बलिदान व सामानता के लिए ही उद्धरित हुए।गुरुवार को कथा प्रवचन को आगे बढाते हुए उन्होंने कहा कि ऋषि विश्वामित्र की यज्ञ की रक्षा के लिए जाने वाले राम की उम्र 14 वर्ष थी। रास्ते में उन्होंने अहिल्या का उद्धार किया, स्वयंवर में सीता से विवाह कर नारियों के प्रति समान समर्पित किया। कथावाचिका ने कहा कि राम का जीवन कठिनाईयों में बीता लेकिन कभी भी उन्होंने धीरज का त्याग नहीं किया, इसलिए राम नाम साध्य है और जीवन के तमाम कठिनाईयों से पार पाने का एकमात्र रास्ता है। इसके पूर्व मुख्य यजमान सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाचार्य तुलानरायण राय अपने धर्मपत्नी के साथ
व्यासपीठ का पूजन कर कथा का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक व शिक्षक संघ के पूर्व मंत्री अभिमन्यु प्रसाद तथा विशिष्ट अतिथि रमाकांत पांडेय रहे।
रामकथा के संयोजक शिक्षक अरूणेन्द्र राय, आरएसएस खंड प्रचार प्रमुख प्रवीण कुमार राय ने आभार प्रकट किया। इस दौरान शिक्षक अजय राय, राजनारायन मिश्र, डा. मुरारीशरण जायसवाल, प्रेमबिहारी राय, केदारनाथ सिंह, योगेन्द्र राय, अनिल गुप्ता, अमरनाथ मिश्र, राजेश कुशवाहा, डा. अमित बौद्ध आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

9 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

9 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

9 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

10 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

12 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

17 hours ago