नवागत डीआईजी रेंज आनंद कुलकर्णी पदभार किए ग्रहण

रेंज को अपराध मुक्त बनाना जनसुनवाई में नंबर एक पर लाना पहली प्राथमिकता-डीआईजी

चिन्हित तथा समीक्षा कर अपराधियों व भू माफियाओं पर की जाएगी कार्यवाही- डीआईजी रेंज

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
नवागत डीआईजी 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद सुरेश राव कुलकर्णी ने पदभार किया ग्रहण। रेंज को अपराध मुक्त रेंज बनाना पहली प्राथमिकता, अपराधियों की जगह सलाखों के पीछे होगी, जमीनी विवाद राजस्व और पुलिस के सहयोग से निस्तारण किया जाएगा। छोटी से छोटी घटनाओं पर थानेदार व सर्कल अफसर घटनास्थल पर पहुंचकर घटनाओं पर अंकुश लगाने का कार्य करेंगे, जिससे बड़ी से बड़ी घटना होने से रोका जा सके। हर मामले का निस्तारण थाने स्तर पर निस्तारण किया जाएगा,तथा थाने पर आने वाले हर पीड़ित का दर्ज किया जाएगा एफआईआर। पद भार ग्रहण करने से पहले गोरखनाथ मंदिर पहुंच कर बाबा गोरक्षनाथ का आशीर्वाद लेकर गोरखनाथ थाने पर बैठक कर खिचड़ी मेले का समीक्षा किए, कार्यालय पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
आनंद सुरेश राव कुलकर्णी महाराष्ट्र विंड के रहने वाले हैं। वह 2008 बैच के आइपीएस अधिकारी की पहली पोस्टिंग गोरखपुर जनपद में सहायक पुलिस अधीक्षक /क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज में रही है वह कानपुर कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त मेरठ, लखनऊ में एएसपी रहे। वह वाराणसी, प्रयागराज में एसएसपी और आजमगढ़, बस्ती, बाराबंकी, उन्नाव, महोबा सीतापुर में एसपी रहे। वह लखनऊ और मुरादाबाद में एसपी जीआरपी भी रहे। आनंद सुरेश राव कुलकर्णी आर्थिक अपराध शाखा में एसपी रह चुके हैं। अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर से गोरखपुर रेंज के डीआईजी बनाए गए अब गोरखपुर रेंज में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगा कर अपराध मुक्त बनाने का कार्य करेंगे, जिससे अपराध मुक्त रेंज रह सके। चिन्हित अपराधियों व भू माफियाओं की समीक्षा कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी जिससे गोरखपुर रेंज अपराध मुक्त रेंज हो सके। कुलकर्णी ने बताया कि थाने पर आने वाले फरियादियों की पुलिस मददगार बने हर पीड़ित का थाने पर एफआईआर दर्ज किया जायेगा। जनसुनवाई में गोरखपुर रेंज को गुणवत्ता युक्त जनसुनवाई करते हुए रेंज के सभी जनपदों को नंबर एक पर लाना प्राथमिकता में शामिल है। डीआईजी रेंज कुलकर्णी पदभार ग्रहण करने से पूर्व गोरखनाथ मंदिर पहुंच कर बाबा गोरक्षनाथ का आशीर्वाद लेकर गोरखनाथ खिचड़ी मेला को लेकर गोरखनाथ थाने पर सुरक्षा व्यवस्था का बैठक किए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

10 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

10 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

10 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

11 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

13 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

18 hours ago