Categories: Uncategorized

बच्चों के चारित्रिक विकास में सहायक होगी रामायण अभिरुचि कार्यशाला-बीएसए

मऊ( राष्ट्र की परम्परा ) संस्कृति विभाग से संचालित अंतर्राष्ट्रीय रामायण और वैदिक शोध संस्थान अयोध्या के सहयोग से जनपद के रतनपुरा ब्लाक स्थित प्राथमिक विद्यालय कइयाँ में रामायण अभिरुचि कार्यशाला का आयोजन 6 मई से 15 मई तक किया जाएगा। इस कार्यशाला में विभिन्न स्कूलों के छात्र रामलीला मंचन, वेद गान व वेद सामान्य ज्ञान, रामचरितमानस गान, रामायण चित्रकला,रामायण मुख सज्जा, हैण्ड प्राब्स, मुखौटा निर्माण, रामायण क्ले मॉडलिंग आदि के गुर सीखेंगे और 15 मई को रामलीला का मंचन करेंगे। कार्यशाला का वर्चुअली शुभारम्भ करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि ग्रीष्मकालीन रामायण अभिरुचि कार्यशाला से स्कूलों के बच्चों में अपने संस्कृति के संस्कार पिरोने और कला के प्रति रुचि विकसित करने में सहयोग प्राप्त होगा। इसमें स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का चारित्रिक विकास हो सकेगा और वह मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों व जीवन चरित्र से परिचित हो सकेंगे। आज के कार्यशाला का शुभारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी रतनपुरा अरविन्द कुनार ने दीप प्रज्वलन के साथ करते हुए सकुशल सम्पन्न होने की शुभकामनाएँ विद्यालय परिवार को दिया।
कार्यशाला के जनपदीय संयोजक अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय मानस विद्वानों व मर्मज्ञों का उद्बोधन भी कार्यशाला में समय-समय पर होता रहेगा। कार्यशाला के उपरांत बच्चों और प्रशिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान सम्मानित करेगा। प्रमुख रूप से सरिता सिंह, जयप्रकाश सिंह, राजेश कुमार, लालसा सिंह, अंजलि वर्मा, मीना यादव, रमेश कुमार उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

4 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

5 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

5 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

5 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

5 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

5 hours ago