Categories: Uncategorized

सफल 68 शिक्षकों की माइक्रो टीचिंग मंगलवार को विकास भवन में सम्पन्न

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

बेसिक शिक्षा विभाग में अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के पदों पर चयन के तहत लिखित परीक्षा में सफल 68 शिक्षकों की माइक्रो टीचिंग मंगलवार को विकास भवन में हुई। पूरी तरह पारदर्शी तरीके से आयोजित माइक्रो टीचिंग में 23 शिक्षक ही सफल हुए, जबकि 45 टीचर फेल हो गए। माइक्रो टीचिंग में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 07 मई 2025 को प्रातः 9 बजे से विकास भवन बलिया पर होगा।
बता दे कि जिले में एआरपी का 82 पद रिक्त है, जिसकी पूर्ति के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है। प्रथम चरण में 120 शिक्षकों ने आवेदन किया था, लेकिन 2 मई को हुई लिखित परीक्षा में 92 शिक्षक प्रतिभाग किये। पहले चरण की परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले 92 शिक्षकों में 68 ही माइक्रो टीचिंग के लिए क्वालीफाई कर पाए थे। 24 गुरुजन फेल हो गए। सफल शिक्षकों की माइक्रो टीचिंग मंगलवार को विकास भवन बलिया पर हुई।
माइक्रो टीचिंग में 23 शिक्षक ही उतीर्ण हो सकें, शेष अनुतीर्ण हो गये। इसमें विज्ञान में 15 में तीन, हिन्दी में सात में दो, अंग्रेजी में छह में तीन, गणित में 18 में 11 तथा सामाजिक विज्ञान में 22 में चार शिक्षक सफलता सूची में शामिल है। जिला बेसिक अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी बलिया के आदेश के क्रम में माइक्रो टीचिंग में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 07 मई 2025 को प्रातः 9 बजे से विकास भवन बलिया पर होगा, जिसमें माइक्रो टीचिंग में सफल अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।

rkpshomnath

Recent Posts

1240 छात्रों को मिला छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के लोक…

3 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस में 220 शिकायतें सुनी गईं, 28 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में शनिवार को तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण…

3 hours ago

आयुर्वेद इंटर्नशिप के तीसरे दिन प्रशिक्षुओं को अस्पताल की कार्यप्रणाली की दी जानकारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंतर्गत संचालित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ…

3 hours ago

लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी जन-जन की जिम्मेदारी: लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा…

3 hours ago

अमर उजाला ब्यूरो चीफ रजनीकांत पांडेय के पिता का निधन, सरयू तट पर अंतिम संस्कार

नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, पत्रकारों व गणमान्य लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि…

4 hours ago

आस्था और परंपरा के संगम में सरयू तट पर गूंजा जिउतिया पूजन

पुत्रों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा व्रत, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं…

4 hours ago