स्कूल चलो अभियान और विशेष संचारी रोग नियंत्रण के लिए निकाली गई रैली

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
पडरौना स्थित बीआरसी परिसर से शनिवार को स्कूल चलो अभियान और विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए रैली निकाली गई, रैली के माध्यम से अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तथा दस्तक अभियान के लिए जागरूक किया गया। रैली में शामिल बच्चों ने जागरूकता के नारे लगाए, रैली को सीएमओ डॉ सुरेश पटारिया व बीईओ पंकज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली कोतवाली , मेन बाजार, सुभाष चौक से होते हुए वापस बीआरसी परिसर में आकर संपन्न हुआ।रैली को संबोधित करते हुए बीएसए डॉ राम जियावन मौर्य ने कहा कि, स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य शिक्षा से दूर ईट -भट्टों पर मजदूरी करने वाले बच्चों को स्कूल तक लाना है। स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर बेसिक शिक्षा विभाग विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाएगा। सीएमओ डॉ सुरेश पटारिया ने कहा कि बच्चों को साफ- सफाई आदि के बारे में अभियान चलाकर जागरूक किया जाएगा। बीईओ पंकज सिंह व हिमांशु सिंह ने कहा कि सभी स्कूलों में जरूरी सुविधाएं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं। रैली में रियल पैराडाइज ,हनुमान इंटर कॉलेज आदि विद्यालयों के 600 छात्र सम्मिलित हुए। इस दौरान हनुमान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, इंदरजीत मणि त्रिपाठी, डॉ सुनीता पाण्डेय, एस एन झा, शेषनाथ सिंह, माधव गोविंद राव ,राहुल यादव आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

11 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago