Friday, February 20, 2026
HomeUncategorizedअन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर निकली रैली व चला हस्ताक्षर अभियान

अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर निकली रैली व चला हस्ताक्षर अभियान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम न लें और उन्हें शिक्षा में मदद करें। उन्होंने बताया कि बाल श्रम के मामलों में दोषी पाए जाने वालों को सजा और जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही, माता-पिता भी अपने बच्चों को व्यवसायिक कार्य में लगाने पर दंडात्मक कार्रवाई का सामना कर सकते हैं।
इस अवसर पर बाल श्रम के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें श्रम प्रवर्तन अधिकारी सूरज तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय और बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव समेत कई लोगों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments