Wednesday, February 18, 2026
HomeUncategorizedराजगीर बनेगा एशियाई हॉकी का गवाह, हीरो एशिया कप 2025 से गूंजेगा...

राजगीर बनेगा एशियाई हॉकी का गवाह, हीरो एशिया कप 2025 से गूंजेगा बिहार

सांकेतिक फोटो

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)एशियाई हॉकी की सबसे प्रतिष्ठित जंग की गवाह बनने जा रही है बिहार की धरती। खूबसूरत ऐतिहासिक नगरी राजगीर इस बार हीरो एशिया कप-2025 की मेजबानी कर रही है। 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर खेल परिसर में स्टिक की टकराहट, खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का जुनून देखने लायक होगा।

भारत की पुरुष हॉकी टीम कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में एशिया की आठ शीर्ष टीमों के खिलाफ उतरने को तैयार है। भारतीय टीम का लक्ष्य न केवल खिताब जीतना है बल्कि इसके साथ-साथ विश्व कप हॉकी का टिकट पक्का करना भी है।

प्रधानमंत्री मोदी का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशिया कप की मेजबानी पर खुशी जताते हुए कहा,
“यह टूर्नामेंट रोमांचक मैचों, असाधारण प्रतिभा और यादगार क्षणों से भरपूर होगा, जो भावी पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।”
उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में बिहार एक प्रमुख खेल केंद्र के रूप में उभरा है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025, एशिया रग्बी U-20 सेवंस चैंपियनशिप, आईएसटीएएफ सेपकटकरा विश्व कप 2024 और महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 जैसे आयोजनों ने बिहार की पहचान को और मजबूत किया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “बिहार में हीरो एशिया कप-2025 का आयोजन हम सभी के लिए गौरव की बात है। यह न केवल हमारी अंतरराष्ट्रीय क्षमता को प्रदर्शित करेगा, बल्कि पर्यटन, कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी बिहार की वैश्विक छवि को सुदृढ़ करेगा।”
उन्होंने बताया कि राजगीर खेल परिसर में विश्वस्तरीय हॉकी स्टेडियम और विभिन्न खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं तैयार की गई हैं।

शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार इस टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन करेंगे और भारत-चीन मुकाबले के खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे।

अब सबकी नज़रें राजगीर पर

एशिया कप 2025 न केवल हॉकी प्रेमियों के लिए रोमांच का नया अध्याय होगा बल्कि यह बिहार को वैश्विक खेल मानचित्र पर भी नई ऊंचाई देगा। अब देखना यह है कि एशिया की इस बड़ी जंग में कौन बनेगा चैंपियन और कौन ले जाएगा विश्व कप का सुनहरा टिकट।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments