नाली निर्माण न होने से घरों में घुस रहा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सीडीओ से लगाई गुहार

इंटरलॉकिंग सड़क बनने के चार माह बाद भी नहीं बनी नाली: जल-भराव से दर्जनों परिवार परेशान, ग्राम प्रधान पर अनदेखी का आरोप

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड मिठौरा की ग्राम पंचायत पतरेंगवां में नाली निर्माण न होने से बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर नाली निर्माण कराए जाने और जल-भराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
ग्राम पंचायत पतरेंगवां निवासी जनार्दन गुप्ता ने सीडीओ को दिए गए पत्र में बताया कि बरसात शुरू होते ही उनके घर समेत आस-पास के कई घरों में पानी भर जाता है। जल निकासी का कोई रास्ता न होने के कारण लोगों को घंटों पानी निकालने में मशक्कत करनी पड़ती है। घरों में पानी भरने से घरेलू सामान खराब होने के साथ ही संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार गांव में कुछ माह पहले ग्राम प्रधान की ओर से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य के दौरान ही ग्रामीणों ने सड़क के साथ नाली निर्माण की मांग उठाई थी। उस समय उन्हें आश्वासन दिया गया था कि इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद नाली का निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क बने करीब चार माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक नाली निर्माण की दिशा में कोई पहल नहीं की गई।
ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर भी पानी जमा रहता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा घरों के सामने कीचड़ और गंदगी फैल जाती है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जनार्दन गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उनके साथ पूर्णमासी गुप्ता, जयराम गुप्ता, छोटेलाल, रामनारायण, अंकित, सूचित, प्रहलाद गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता और किशोर गुप्ता सहित अन्य ग्रामीण भी नाली निर्माण की मांग कर चुके हैं। आरोप है कि अब ग्राम प्रधान ने नाली निर्माण कराने से साफ इन्कार कर दिया है।
ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी से मामले की जांच कराते हुए शीघ्र नाली निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बरसात के मौसम में जल-भराव से राहत मिल सके और लोगों को रोजाना होने वाली परेशानी से निजात मिल सके।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

8 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

8 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago