बलिया पुलिस को बड़ी सफलता: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, 11 बाइक व ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा )

बलिया पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। स्वाट/सर्विलांस टीम और बैरिया थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार की देर रात पांच शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, लेकिन जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात करीब तीन बजे बैरिया-बिहार मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य चोरी के वाहनों के साथ इस मार्ग से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल रणनीति बनाकर घेराबंदी कर दी।
पुलिस को सामने देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके अन्य चार साथियों को भी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की 11 मोटरसाइकिलें तथा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि बरामद वाहनों के संबंध में विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों का मिलान कराया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न जनपदों से वाहन चोरी कर उन्हें कम कीमत पर बेचने का काम करता था।पूछताछ में आरोपियों से वाहन चोरी के कई मामलों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की तलाश में जुट गई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त किन लोगों के माध्यम से की जाती थी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। घायल आरोपी का उपचार कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। बरामद वाहनों को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बलिया पुलिस की इस कार्रवाई को वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

10 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

10 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago