बारिश से धान की फसल बर्बाद, किसानों के चेहरे मुरझाए

सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर गुरुवार सुबह से ही क्षेत्र में दिखने लगा। रुक-रुक कर हो रही तेज वर्षा से खेतों में खड़ी पकी हुई धान की फसलें पानी में डूबकर बर्बाद हो गई हैं। कई किसानों के खेतों में धान की बालियां गिरकर सड़ने लगी हैं, जिससे उपज पर गंभीर असर पड़ने की संभावना है। सिकंदरपुर निवासी किसान अरविंद कुमार राय और चेतन किशोर ने बताया कि उनकी मेहनत की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। अरविंद कुमार ने कहा, “किसान हमेशा से संघर्षशील और सहनशील रहा है। हमने पहले भी सूखा, ओलावृष्टि और बाढ़ जैसी आपदाओं का सामना किया है, लेकिन इस बार की बारिश ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। फिर भी हम हिम्मत नहीं हारेंगे और दोबारा खेतों में उतरेंगे लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया है, जिससे कटाई का काम रुक गया है। कई जगहों पर कटाई की गई फसलें भीगकर सड़ने लगी हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। किसान अब सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके। हालांकि निराशा के बीच भी किसानों का जज्बा कायम है। उनका कहना है कि वे देश के अन्नदाता हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटेंगे। चाहे मौसम कितना भी प्रतिकूल क्यों न हो, वे हर बार नई उम्मीद और हौसले के साथ अपनी जमीन से जुड़कर देश के लोगों का पेट भरने का संकल्प निभाते रहेंगे।

rkpshomnath

Recent Posts

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

32 minutes ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

49 minutes ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

52 minutes ago

कैरियर काउंसिलिंग से छात्राओं को मिलेगी सही दिशा, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज…

57 minutes ago

‘सभी को गिरफ्तार कर लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे’, राहुल गांधी की मोदी सरकार को खुली चुनौती!

राहुल गांधी का PM मोदी और RSS पर तीखा हमला https://twitter.com/RahulGandhi/status/2108879919535341863 नई दिल्ली (राष्ट्र की…

1 hour ago