थोक मछली मंडी में छापा, आंध्र प्रदेश से लायी गई दो टन मछलियां जब्त

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नानपारा नगर स्थित थोक मछली मण्डी में छापेमारी की गई। इस दौरान आन्ध्र प्रदेश से लायी गई मछलियों में खतरनाक प्रिजर्वेटिव मिलाकर लंबे समय तक अच्छा रखने की आशंका में होने पर मछली मंडी में छापा मारा गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा मत्स्य विभाग की संयुक्त टीम ने पिकप वाहन में रखी लगभग दो टन मछलियों की जांच की, जिनकी कीमत तीन लाख रुपये से अधिक है। मछलियों को लंबे समय तक ठीक रखने के लिए प्रिजर्वेटिव मिलाने की आशंका होने पर छे नमूने लिएं गये। पंगेशियस मछली के तीन नमूने एवं रोहू मछली के तीन नमूनों की जांच कराई जा रही है, जिसकी मंगलवार शाम तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है, तब तक मछलियों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। सहायक निदेशक मत्स्य डॉ0 जितेन्द्र कुमार ने बताया कि आंध्र प्रदेश से आने वाली मछलियों को ज्यादा दिन तक खाने योग्य बनाए रखने के लिए प्रिजर्वेटिव मिलाने की सूचना मिली। यह प्रिजर्वेटिव मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। पहले फार्मालिन मिलाने की बात सामने आती थी लेकिन अब कुछ और केमिकल मिलाया जा रहा है। इसकी जांच के निर्देश मिले थे। जिसपर टीम के साथ अधिकारी मंडी पहुंचे और गेट को बंद कराकर जांच शुरू कराई गई इस दौरान मौजूद मत्स्य विक्रेताओं को प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को बिक्री न करने हेतु जागरूक किया गया। जांच के दौरान प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली नहीं पाई गई। साथ ही उन्हे निर्देशित किया गया कि थाई मांगुर मछली विक्रेताओं पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस मौके से मछलियों के नमूने भी संग्रहीत किये गये, जिसका परीक्षण कर आगे की कार्यवाही की जायेगी। इस कार्यवाही में सहायक निदेशक मत्स्य डॉ जितेन्द्र कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ विवेक कुमार वर्मा व आदित्य वर्मा एवं ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक बाबूराम आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago