लगातार हो रही चोरी से पुलिस के कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह, लोग खौफजदा

इटियाथोक (गोंडा)(राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र में पिछले तीन माह में लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त है। पुलिस घटना का खुलासा करने में असफल दिखाई पडती है।एक के बाद एक चोरी की घटनाओं से पुलिस के गश्त पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है।वही चोरी की वारदात से आमजन असुरक्षित महसूस कर रहा।तो वही चोरों के हौसलें बुंलद हो रहे है।चोर लोगों के कीमती सामानों पर हाथ साफ कर बेखौफ घूम रहे है।

आप को बताते चले कि चोरी की निरन्तर हो रही घटनाओं में 01-केस 30 अक्टूबर तीतगांव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सहमहामंत्री शिवम पांडे के अज्ञात चोरों ने नकब लगाकर चोंरो ने 25 चांदी का सिक्का 20 ग्राम सोने की जंजीर एक अदद सुई धागा सोने का व बेशकीमती कपड़े चोर चुराकर रफूचक्कर हो गए।

02- केस- पडरीपारासराय गांव के नियामत अली 27 अक्टूबर गुरुवार को दिन में बहलोलपुर स्थित पक्के बाबा मजार पर फातिया पढने आए थे।मजार से बाहर निकलने पर देखा कि उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई।

03-केस 17 नवंबर ज्वाला पुरवा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।घटना में गैस सिलेंडर व खाना बनाने के सामान चोर चुराने मे कामयाब हुए।

04-केस -25 नवम्बर की रात को नरौराभर्रापुर गांव में एक ही रात मे लगातार तीन चोरी घटनाये घटित हो गई।घटना के बाद से गांव मे हडकंप मचा हुआ।बता दे कि पहली घटना मो0 रजा के यहां चोरों ने 20 हजार रुपये व जेवर चुराये।उसके बाद एक सरोजा ने बताया कि वह पूरा परिवार शादी में गया हुआ था अज्ञात चोरों ने चारदीवारी कूदकर अंदर रखा संदूक तोड़कर मंगलसूत्र झुमका पायल चुरा ले गए घटना की सूचना थाने में दी गई है। तीसरी घटना गांव के ही जगराम के यहां चोरों ने दरवाजे का कुंडा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और जेवर व कपड़ों पर हाथ साफ किया।

5 वी चोरी की घटना को चोरों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र व उच्च प्राथमिक विद्यालय इटियाथोक प्रथम में एक सप्ताह के भीतर अज्ञात चोरों ने लगातार दो बार निशाना बनाया शनिवार को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शोभा जंक्शन ने दी गई तहरीर में बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने कई कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखा अभिलेख 2 गैस सिलेंडर 1 गैसभट्टी 1 टिल्लू पंप किचन के बर्तन 2 बोरी चावल 2 बोरी गेहूं 2 छत पंखा वह बच्चों के खेलने के सामान पर हाथ साफ कर दिया लगातार चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है।

Editor CP pandey

Recent Posts

ANTF और लार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अंतरराज्यीय गांजा नेटवर्क पर प्रहार

मक्का की बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा था करोड़ों का गांजा, लार पुलिस…

18 minutes ago

प्राथमिक विद्यालय रामपुरचित में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

26 minutes ago

लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पारित, हंगामे में बिना भाषण आगे बढ़े पीएम मोदी; राज्यसभा में गरमाई सियासत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)संसद के निचले सदन लोकसभा ने गुरुवार को राष्ट्रपति के…

37 minutes ago

गंदी बस, नाराज यात्री और बाल श्रम: परिवहन निगम पर सवाल

मिठौरा में रोडवेज बस का औचक निरीक्षण: गंदगी देख भड़के अधिकारी, यात्रियों को सड़क पर…

51 minutes ago

सीडीओ ओजस्वी राज का निर्देश: स्कूलों की व्यावसायिक शिक्षा लैब अब नहीं रहेंगी शोपीस

व्यावसायिक शिक्षा को नई धार: सीडीओ ओजस्वी राज के सख्त निर्देश, स्कूलों में लैब संचालन…

1 hour ago

डीएम ने किया कलेक्ट्रेट का सघन निरीक्षण

लंबित पत्रावलियों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।…

1 hour ago