समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो टेंडर का बहिष्कार करेंगे पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार

प्रमुख ठेकेदार संगठनों ने अधिकारियों को भेजा पत्र

ठेकेदारों का शोषण कर रहा है लोक निर्माण विभाग

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा) लोक निर्माण विभाग द्वारा ठेकेदारों की समस्याओं का उचित निस्तारण न करने से प्रदेश भर के ठेकेदारों ने आंदोलन खड़ा कर दिया है। ठेकेदारों ने विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर चेतावनी दी है जब तक हम लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक ठेकेदार विभाग द्वारा जारी की गई सभी निविदाओं का बहिष्कार करेंगे । ठेकेदारों के आंदोलन के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति गोरखपुर, ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर, ठेकेदार कल्याण समिति प्रयागराज, राजकीय ठेकेदार संघ मथुरा, उत्तर प्रदेश ठेकेदार कल्याण समिति लखनऊ, ठेकेदार कल्याण समिति देवरिया समेत अन्य संगठन के बैनर तले ठेकेदारों ने विभाग के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत कर दी है। ठेकेदारों ने प्रदेश के सभी प्रमुख अभियंताओं को पत्र लिखकर कहा है कि विभाग द्वारा ठेकेदारों का उत्पीड़न किया जा रहा है। क्योंकि सारी जमा पूंजी लगाकर काम करने के बाद भी ठेकेदारों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। डिपॉजिट की धनराशि में भी कटौती की जा रही है। यही नहीं रॉयल्टी को लेकर ठेकेदारों का शोषण किया जा रहा है। ठेकेदारों ने यह भी कहा है कि वीआईपी कार्यक्रमों में अधिकारियों के कहने पर बिना लिखा पढ़ी के ठेकेदार करोड़ों रुपया खर्च कर काम करा देते हैं ।मगर भुगतान के समय उन्हें काफी पापड़ बेलना पड़ता है ।जबकि ठेकेदार विभाग के महत्वपूर्ण अंग है और विपत्ति काल में भी विभाग के साथ कदमताल करते हैं ।मगर फिर भी विभाग द्वारा उनका हक देने की वजाय ठेकेदारों का शोषण किया जा रहा है। इस मामले को लेकर पूर्व में भी कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई गई और मामला सीएम दरबार तक भी पहुंचा। मगर अधिकारियों ने मामला सुलझा ने की वजाय और उलझा दिया ।ऐसे में ठेकेदारों ने यह फैसला लिया है कि जब तक हमारी समस्याओं का निस्तारण नहीं होगा तब तक निविदा नहीं डाली जाएगी। अधिकारियों को दिए गए पत्र पर शरद कुमार सिंह चंद्रप्रकाश सिंह चंद्र प्रकाश पांडेय मनोज कुमार सिंह समेत दर्जनों ठेकेदारों के हस्ताक्षर हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन पर गमगीन हुआ प्रेसक्लब सभागार, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

फोटो ai निर्मित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन की खबर…

33 minutes ago

देवरिया में ठेकेदारों की आवाज प्रशासन तक पहुंची, आठ ज्वलंत मुद्दों पर हुई अहम वार्ता

एडीएम प्रशासन से मिले संजय तिवारी, सौंपा मांगपत्र अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की…

1 hour ago

जिस कलम ने बेखौफ उठाई जनहित की आवाज, उसकी खामोशी पर भावुक हुए एसपी,परिवार को बड़ी मदद

मजबूत कलम की खामोशी ने झकझोरा एसपी का दिल! दिवंगत पत्रकार शोभित पांडेय के परिवार…

2 hours ago

रोजगार मेले में 785 युवाओं को मिली नौकरी, 20 से अधिक कंपनियों ने किया चयन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के…

3 hours ago

घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कोल्हुई थाना क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग गांव के टोला भरवलिया में…

3 hours ago

घुघली-शिकारपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। घुघली-शिकारपुर मार्ग पर रात बरवा खुर्द गांव के पास दो बाइकों…

3 hours ago