नगर निकाय चुनाव: नामावलियों का समय सारिणी के अनुसार होगा पुनरीक्षण


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (न.नि.) जितेंद्र प्रताप सिंह ने निर्देशित किया है कि समस्त नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायत की निर्वाचक नामावलियों का राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार पुनरीक्षण किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन की तिथि 31 अक्टूबर, ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण तथा दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त करने की तिथि 1 से 7 नवंबर, दावे व आपत्तियों का निस्तारण करने की तिथि 8 से 12 नवंबर, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की पाण्डुलिपियों की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही करने की तिथि 14 से 17 नवंबर तथा अन्तिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए 18 नवंबर को प्रकाशन होगा। उन्होंने बताया कि नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना पट्टों पर प्रदर्शित किया जायेगा।। मतदाता अपना नाम सम्मिलित किए जाने हेतु 1 से 4 नवम्बर तक की अवधि में आयोग की वेबसाईट http://sec.up.nic.in पर भी ऑन लाइन आवेदन कर सकते है।
उन्होंने बताया कि नगरीय निकायों की निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जायेगा किसी भी परिस्थिति में समय सीमा बढ़ायी नहीं जायेगी। निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेगें तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही पूर्ण करायी जायेगी।

rkpshomnath

Recent Posts

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को 2 साल 10 माह की सजा

देवरिया पुलिस की प्रभावी पैरवी से राजेश मिश्रा को न्यायालय ने सुनाया दंड, पांच हजार…

3 minutes ago

वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन पर गमगीन हुआ प्रेसक्लब सभागार, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

फोटो ai निर्मित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन की खबर…

46 minutes ago

देवरिया में ठेकेदारों की आवाज प्रशासन तक पहुंची, आठ ज्वलंत मुद्दों पर हुई अहम वार्ता

एडीएम प्रशासन से मिले संजय तिवारी, सौंपा मांगपत्र अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की…

2 hours ago

जिस कलम ने बेखौफ उठाई जनहित की आवाज, उसकी खामोशी पर भावुक हुए एसपी,परिवार को बड़ी मदद

मजबूत कलम की खामोशी ने झकझोरा एसपी का दिल! दिवंगत पत्रकार शोभित पांडेय के परिवार…

2 hours ago

रोजगार मेले में 785 युवाओं को मिली नौकरी, 20 से अधिक कंपनियों ने किया चयन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के…

4 hours ago

घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कोल्हुई थाना क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग गांव के टोला भरवलिया में…

4 hours ago