Wednesday, February 18, 2026
HomeUncategorizedपूर्वांचल गौरव सम्मान का 29 को होगा आयोजन

पूर्वांचल गौरव सम्मान का 29 को होगा आयोजन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) पूर्वांचल गौरव सम्मान समिति लखनऊ द्वारा आयोजित 29 अक्टूबर रविवार को 11 बजे से 2 बजे तक होटल रेडिसन ब्लू मोहद्दीपुर गोरखपुर में पूर्वांचल गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया गया है, जिसके मुख्य अतिथि डॉक्टर संजय निषाद कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश, देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश श्रीराम चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायक खजनी अंकुर राज तिवारी विधायक खलीलाबाद, संत कबीर नगर अनिल त्रिपाठी, विधायक मेहदावल संत कबीर नगर प्रभुनाथ राय, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय भोजपुरी समाज लखनऊ प्रदीप शुक्ला, विधायक सहजनवा सहित अनेक गणमान्य विभूतियां विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर आयोजन समिति के विजय यादव, प्रदीप कौशल, अजीत प्रताप सिंह, जयंत यादव, पूर्णेन्दु शुक्ला, नीरज सिंह, बिष्ट विशेष चावला नीरज जायसवाल ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments