माकपा कार्यकर्ताओं ने मनाया शहादत दिवस

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) 23 मार्च का दिन इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो चुका है। इस दिन को भारत शहीद दिवस के तौर पर मनाता है। आज ही के दिन भारत के वीर सपूतों ने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान किया था। शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का नाम हर देश प्रेमी, युवा जरूर जानता है। ये तीनों ही युवाओं के लिए आदर्श और प्रेरणा है। 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी दे दी थी। उन्हें लाहौर षड़यंत्र के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई थी ।मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और खेतमजदुर यूनियन उत्तर प्रदेश ने आज के दिन को शहादत दिवस के रूप में मनाया इस अवसर पर सैकड़ो के संख्या में लोग उपस्थित रहे । खेतमजदूर यूनियन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने लोगो को संबोधित किया और शाहिद भगत सिंह, राजगुरु,सुखदेव, के द्वारा देश के लिए किए कार्य को याद किया और लोगो को इनके रास्ते पर चलने की अपील की इस दौरान उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार, रामनिवास यादव जिला मंत्री, हरिबंद प्रसाद जिला अध्यक्ष, कलेक्टर शर्मा, आनंद चौरसिया, हरेकृष्ण कुशवाहा, संजय गौड़, बलविंदर मौर्या, रामछठु चौहान आदि लोग उपस्थित रहे ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 hour ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

20 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

23 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago