Thursday, October 30, 2025
Homeउत्तर प्रदेशगोरयाघाट-कंचनपुर मार्ग का जनप्रतिनिधि ने किया उद्घाटन

गोरयाघाट-कंचनपुर मार्ग का जनप्रतिनिधि ने किया उद्घाटन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को नवनिर्मित मार्ग जो 17 करोड़ 94 लाख की लागत से गोरयाघाट- कंचनपुर मार्ग का लोकार्पण किया। इस मार्ग का बनना जनहित में बहुत ही आवश्यक था। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष व उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बरियारपुर मण्डल अध्यक्ष नागेशपति त्रिपाठी, रामपुर कारखाना के मण्डल अध्यक्ष सत्यप्रकाश पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजु भारती, भाजपा नेता नीरज श्रीवास्तव, दिवाकर चन्द यादव, सुनील मद्धेशिया, रणधीर सिंह, सुनील शाह, सहित क्षेत्र के दर्जनों ग्राम प्रधानगण, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता गण एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कार्यकारी संस्था लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता अजय कुमार सिंह व विभागीय अवर अभियंता आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments