स्वच्छ गोरखपुर सुंदर गोरखपुर अभियान के तहत जन जागरूकता अभियान चलाया गया

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
संवेदना डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा शनिवार को अभय नंदन इंटर कॉलेज असुरन चौक में स्वच्छता जन जागरूकता अभियान चलाया गया । यह जानकारी देते हुए मोबिलाइज सौरभ मिश्र ने बताया कि अभय नंदन इंटर कॉलेज में यहां के प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों की उपस्थिति में यहां के छात्रों को गीला कूड़ा और सुख कूड़ा हानिकारक कूड़ा के लिए सही निस्तारण तथा सिंगल प्रयोग प्लास्टिक का नहीं प्रयोग करने की जानकारी देते हुए, छात्रों को प्रेरित करते हुए शपथ दिलाई गई। तथा प्लास्टिक बैग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के लिए तथा कचरा मुक्त गोरखपुर बनाने के लिए इस महाअभियान से जुड़कर सहयोग करने की अपील की गई। मिश्र ने छात्रों को 20 सेकंड तक साबुन से हाथ धोने का तरीका भी बताया और ट्रिपल आर के बारे में भी अवेयर किया गया जिससे हमारा गोरखपुर शहर स्वच्छ एवं सुंदर हो सके। इस कार्यक्रम में अभय नंदन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरि नारायण प्रधान, लिपिक मनीष कुमार उपाध्याय, अध्यापक अरुण सिंह, धनंजय सिंह, प्रियंका सिंह सहित विद्यालय के छात्र एवं संस्था के सुपरवाइजर आशुतोष कुमार त्रिपाठी, सौरभ मिश्र, विशाल सिंह चौहान, अनु पासवान, पिंकी यादव आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

3 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

3 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

3 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

4 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

4 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

4 hours ago