बांसगांव तहसील के भ्रष्ट नायब तहसीलदार के स्थानांतरण पर क्षेत्रवासियों में हर्ष

बांसगांव/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निरोधक समिति की बांसगांव में जिला महासचिव दुर्गेश मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में, बांसगांव तहसील के भ्रष्ट नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा के स्थानांतरण पर हर्ष व्यक्त करते हुए शासन एवं प्रशासन के उचित निर्णय की सराहना की गई । उल्लेखनीय है कि उक्त नायब तहसीलदार द्वारा क्षेत्र में धन लेकर तमाम अनैतिक कार्य किया जा रहे थे जिसको लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त था। बैठक को संबोधित करते हुए पत्रकार विनय तिवारी ने बताया कि नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा की तमाम गांव से शिकायतें मिल रही थी, कि उनके द्वारा विपक्षियों से रिश्वत लेकर गलत कार्य कराया जा रहे थे। शासन प्रशासन द्वारा उनको यहां से हटाकर अच्छा कार्य किया गया है। जिससे यहां की जनता अपने आप को सुरक्षित एवं शांति का अनुभव कर रही हैं। बैठक को संबोधित करते हुए दयाशंकर प्रसाद ने बताया, शासन प्रशासन के इस निर्णय से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। बैठक में सर्वसम्मत से तहसील सहित अन्य विभागों में भ्रष्टाधिकारी एवं कर्मचारियों को चिन्हित कर शासन प्रशासन द्वारा सही समय पर उचित निर्णय लेकर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की गई । बैठक में मुख्य रूप से राजेश कुमार, राजू पासवान, दया शंकर प्रसाद, विनय तिवारी, वेद प्रकाश, कृष्ण कुमार त्रिपाठी सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 hours ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

4 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

4 hours ago

इस्तीफे की खबर पर छात्रों का जश्न पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…

4 hours ago

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, वैश्विक पहचान को मिली नई ऊंचाई

नवनीत मिश्र उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं बौद्ध आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ को यूनेस्को…

4 hours ago