शिव शक्ति महायज्ञ को सफल बनाने हेतु निकली जन जागरूकता बाइक रैली।


बघौचघाट। (राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र के मेदीपट्टी गांव स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में 12 फरवरी से होने वाले नव दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ एवं 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह में को सफल बनाने के लिए मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव के देख रेख में शुक्रवार को जन जागरूकता अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। रैली को मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी। सभी श्रद्धालु केसरिया रंग का वस्त्र धारण किए,ध्वज के साथ हर हर महादेव की जय घोष करते हुए जन जागरूकता बाइक रैली निकाली। यह बाइक रैली मंदिर परिसर से निकलकर मदीना बाजार,कस्बा बघौचघाट,केडी चौराहा,निर्मल चौराहा,सुंदरपुर चौराहा,बिंदी चौराहा,शाहपुर शुक्ला चौराहा,मुरार छापर,नेहरूआरी,देवरिया घूस चौराहा, पथरदेवा बाजार,शिव मंदिर चौराहा,धर्मचौरा,बोल बम चौराहा,ओली पट्टी,मलसी चौराहा,श्याम पट्टी,अमवा पांडेय होते हुए वापस नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर पहुंचा।जहां श्रद्धालुओं में महा प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान बघौचघाट थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय पुलिस टीम के साथ रैली के साथ भ्रमणशील रहे।वही शांति व्यवस्था हेतु हर चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात रही।श्री नर्वदेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष सुरेंद्रलाल श्रीवास्तव ने बताया कि मंदिर का लोकार्पण 4 मार्च 2019 को उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। तभी से यहां धर्म का अनावरत प्रचार प्रसार होता रहा है। यहां के लोग गंगा जमुनी तहजीब को चरितार्थ करते हैं। शिव शक्ति महा यज्ञ को सफल बनाने हेतु जन जागरूकता अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए क्षेत्र की पूरी जनता एक साथ है। 12 फरवरी को शिव शक्ति महायज्ञ हेतु भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 18 फरवरी को 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगी। यज्ञ में यज्ञाचार्य पं मथुरा प्रसाद शुक्ल वैदिक काशी के वैदिक मंत्रों द्वारा,डॉ श्याम सुंदर पाराशर के श्रीमद् भागवत कथा के बीच विश्व प्रसिद्ध नाटय संस्थान सांस्कृतिक संगम सलेमपुर के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। वही मंदिर के पुजारी आचार्य राजू मिश्रा ने बताया कि 12 फरवरी को हवन कुंड के लिए वैदिक रीति से लकड़ियों को घिसकर अरणीय मंथन द्वारा अग्नि प्रज्वलित किया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

14 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

14 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

14 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

15 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

15 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

18 hours ago