गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
बांसगांव लोकसभा सांसद कमलेश पासवान ने लोकसभा में कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनकर पिछले दो वर्षों से चल रहा है। जिसको गोरखपुर फोर लेन से लिंक किया जा रहा, हमारे यहां एक ही सड़क गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए होती थी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते लखनऊ जाने की दूरी कम हो गई और वहीं दूसरी तरफ भीड़ भी कम हो गई और कहा कि मैंने केन्द्रीय सड़़क एवं परिवहन मंत्री से भी आग्रह किया था, और इस बात को सदन में भी उठा चुका हूं। अगर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जनपद देवरिया को खजनी, बांसगांव, कौड़ीराम, गजपुर, रुद्रपुर होते हुए जोड़ दिया जाए तो निश्चित तौर पर यह सड़क लोगों के आवागमन के लिए और बेहतर हो जाएगी और लाखों लोगों का व्यापार के साथ रोजगार के अवसर प्राप्त होगा और साथ ही साथ लगभग 50 लाख लोगों के लिए लखनऊ की दूरी भी कम हो जाएगी, जिससे ट्रैफिक भी कम होने के साथ ही साथ देवरिया व बिहार प्रदेश से लखनऊ आवागमन में लगभग सौ किलोमीटर की दूरी भी कम हो जायेगी।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…