पीएस फाउंडेशन का शक्ति प्रदर्शन

मुंबई(राष्ट्र की परंपरा)
सामाजिक संस्था पीएस फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा व महिला स्वावलंबन समिति की अध्यक्षा स्वीकृति प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने महायुति शिवसेना उम्मीदवार रविंद्र वायकर का जोरदार समर्थन किया है। यह ऐलान तब हुआ जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंच पर विराजमान थे। फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि अबकी बार 450 पार होगा। और केंद्र में फिर से मोदी सरकार आयेगी। महिला अध्यक्षा स्वीकृति शर्मा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता गली गली घूमकर वायकर की प्रचार अभियान को पूरी तरह संभाल चुके है। और केवल फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं की मेहनत द्वारा ही अंधेरी पूर्व विधानसभा में पच्चीस से तीस हजार मतों की लीड मिलेगी। जिसके बाद जय जय श्री राम के गगनचुंबी नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने अंधेरी पूर्व शेरे पंजाब ग्राउंड में प्रदीप शर्मा और स्वीकृति शर्मा के साथ प्रवेश किया। और इतनी बड़ी संख्या को देख मौजूद लोग हतप्रभ रह गये। कुछ नेताओं ने भी कहा अब वायकर की जीत रोक पाना किसी की बस की बात नही होगी। इस ऐतिहासिक मौके पर अजय चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय तिवारी ने संबोधित करते हुए फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई किया व आभार व्यक्त किया।

rkpshomnath

Recent Posts

मातृ वंदन योजना में लापरवाही पर चार सीडीपीओ को नोटिस, शमशाबाद के सीडीपीओ पर कार्रवाई के निर्देश

आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के 536 पदों पर चयन पूरा, शेष रिक्त पदों पर जल्द…

44 minutes ago

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली तिराहे से पुलिस ने दबोचा

दो वाहनों की टक्कर के विवाद में युवक को लगी थी गोली, मामले में दर्ज…

53 minutes ago

खेत में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

गांव के बाहर खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, एएसपी ने किया घटनास्थल का…

1 hour ago

दीवार में सेंध लगाकर लाखों के जेवर और 80 हजार नकदी ले उड़े चोर

तीन महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ, 500 मीटर दूर खेत में…

2 hours ago

मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से किया ताबड़तोड़ प्रहार

पुरानी रंजिश में युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज…

2 hours ago

शहीद कोठारी बंधुओं की स्मृति में विहिप-बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर

28 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता और सेवा का संदेश देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)अयोध्या में श्रीराम…

2 hours ago