तीसरे कार्यकाल में सी ए ए लागू करेगी मोदी सरकार : राजनाथ सिंह

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) बलिया जिले के सिकन्दरपुर के गाँधी इण्टर कालेज में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी जनसभा में ऐलान किया कि केंद्र में तीसरी बार सत्ता में आने पर समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। यह हमारा कमिटमेंट है। क्योंकि यह भारत के संविधान के नीति निर्देशक तत्वों में शामिल है।
राजनाथ सिंह ने सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रवींद्र कुशवाहा के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि संविधान निर्माताओं ने भी समान नागरिक संहिता के बारे में कहा था। उन्होंने कहा कि हम राजनीति देश बनाने के लिए करते हैं। आज देश की चौड़ी सड़कों का श्रेय अटल जी को जाता है। वर्ष 2014 में आये मोदी जी ने अब तक क्या नहीं किया है। अभी आगे बहुत कुछ करेंगे।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले दस सालों में भारत के प्रति दुनिया में धारणा बदली है। पहले भारत को कमजोर समझा जाता था। आज भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है। वर्ष 2004 में अर्थव्यवस्था में भारत को अटल जी ने 11वें स्थान पर लाकर खड़ा किया था। डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में देश की हालत खस्ता हो गई। रक्षामंत्री सिंह ने कहा कि वे किसी प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं करते। आज मोदी सरकार में भारत की अर्थ व्यवस्था दुनिया में पांचवें स्थान पर है।

दुनिया में सबसे तेज अर्थव्यवस्था भारत की

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि दुनिया में सबसे तेज अर्थव्यवस्था भारत की है। उसने यह भी कहा कि यदि भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार इसी तरह रही तो 2027 तक यह दुनिया में तीसरे स्थान पर होगा।
उक्त अवसर पर राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम,प्रदेश महामंत्री गोविंदनारायन शुक्ल,जिलाध्यक्ष संजय यादव,पूर्व मंत्री राजधारी सिंह,पूर्व विधायक भगवान पाठक,छट्ठू राम,पूर्व विधायक धनन्जय कन्नौजिया,लोकसभा संयोजक विनोद दूबे,लोकसभा सहप्रभारी बलराम उपाध्याय,जिला प्रभारी विजय बहादुर दूबे,कुंजबिहारी सिंह,सकलदीप राजभर,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गिरीश चंद्र तिवारी, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,अमित सिंह बबलू,बलबीर सिंह दादा,अशोक पाण्डेय,कन्हैया लाल जायसवाल,अजय दूबे वत्स,अनूप उपाध्याय,जिला महामंत्री श्री प्रदीप कुमार सिंह,भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री अश्वनी कुमार सिंह लिटिल, विधानसभा प्रभारी माधव गुप्ता,उपेंद्र पांडेय,विधानसभा संयोजक अरविंद राय,दिनेश्वर सिंह,अजय गौतम,धनन्जय चतुर्वेदी,वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा,लल्लन सिंह,अरुण पाण्डेय, सत्यप्रकाश सिंह,अशोक कुशवाहा,अमरनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

1 hour ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

5 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

5 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

5 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

5 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

5 hours ago