Sunday, November 2, 2025
Homeमहाराष्ट्रआम ग़रीब जनता के लिए संजीवनी साबित हो रही है पी.एस.फाउंडेशन की...

आम ग़रीब जनता के लिए संजीवनी साबित हो रही है पी.एस.फाउंडेशन की एंबुलेंस

पीएस फाउंडेशन का जन सहकार्य हमेशा जारी रहेगा – प्रदीप शर्मा

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। कहने को तो मुंबई नगर, उपनगर और थाने में सैकड़ों सामाजिक संस्था और फाउंडेशन हैं किंतु इनमें से कुछ ही संस्थाएं हैं जो कि आम ग़रीब जनता के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है। उन्हीं में से एक है पीएस फाउंडेशन । बता दें कि पी.एस फाउंडेशन पिछले कई सालों से अंधेरी पूर्व विधानसभा की झोपड़पट्टियों में आम ग़रीब जनता की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एंबुलेंस सुविधा मुहैया करा रही है हैं। गरीबों के लिए एंबुलेंस की सुविधा संजीवनी साबित हो रही है। फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि अंधेरी पूर्व विधानसभा के अलावा अन्य लोगों की हर संभव मदत निरंतर की जा रही है और आगे भी यह अभियान एक संकल्प के साथ चलता रहेगा। इस बारे में लोगों से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि हम सब स्वीकृति प्रदीप शर्मा के जीवन भर आभारी रहेंगे। भले ही उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा परंतु उनके द्वारा बड़े पैमाने पर चलाई जा रही एम्बुलेंस पहले के ही जैसे अपने समय पर हर स्थान पर पहुंच कर आम लोगों को दवा मुहैया करा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments