नगर पंचायत में व्याप्त धांधली व अनियमितता को लेकर हुआ धरना प्रदर्शन

मांगो का पत्रक उपजिलाधिकारी को सौंप किया जांच की मांग

सलेमपुर ,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।नगर पंचायत मे व्याप्त भ्र्ष्टाचार, लूट खसोट, धांधली तथा अनियमित कार्यों की जाँच कराने की मांग को लेकर तहसील गेट पर 11बजे से 4बजे तक धरना देकर मांगो का पत्रक उप जिलाधिकारी को देकर शीघ्र जाचोपरान्त कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया l
धरना को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक स्वामीनाथ भाई ने कहा कि इस सरकार मे हर तरफ भ्र्ष्टाचार ही भ्रष्टाचार है l नगर पंचायत हो कोई सरकारी विभाग हर जगह लूट मची हुई है l
कार्यक्रम के आयोजक और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधाकर गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत मे धांधली चरम सीमा पर पहुंच गई है l जनता त्राहि त्राहि कर रही हैl चारो तरफ लूट मची हुई है l आधा अधूरा कार्य कराकर पूरे का भुगतान लिया जा रहा है l सफाई कर्मी के नाम पर दुकानदार को रख कर न तो कार्य लिया जा रहा है और न उसे मानदेय दिया जा रहा है l मनमानी नियुक्ति की जा रही है जिसकी जाँच आवश्यक है l
सुमेश्वर सिंह पूर्वांचल ने कहा कि नगर पंचायत मे जो लूट हो रही है उसके खिलाफ ईंट से ईंट बजाना होगा l
कार्यक्रम को दिन दयाल यादव,युगुल किशोर पाण्डेय, उमेश यादव, राकेश सिंह, शैलेश त्रिपाठी, राजेश रावत, बदरे आलम, मोहम्मद इस्लाम खान, सत्य प्रकाश विश्वकर्मा, रियाज अहमद मंसूरी, सुभाष यादव, बुटाई बाबा, इम्तेयाज अहमद, शीत कुमार मिश्रा, बहादुर प्रसाद, चन्द्र हास पाण्डेय, प्रेम लाल भारती सहित दर्जनों नेताओं ने सम्बोधित किया l अंत मे 7सूत्रीय मांगो का पत्रक उप जिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव को दिया गया l

rkpnews@desk

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

7 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

7 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

7 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

8 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

8 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

8 hours ago