Categories: Uncategorized

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ और आई.एम.ए. द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
एक प्रतिष्ठित होटल में मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ और शाहजहांपुर आईएमए द्वारा एक आवश्यक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों को नवीनतम चिकित्सा तकनीकों और उपचार विधियों से अवगत कराना था। इस संगोष्ठी में मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ से आए प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट, डॉ.पी.के.गोयल ने हृदय रोगों में आई नई तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हृदय रोगों के इलाज में नई तकनीकें और उपचार विधियां किस प्रकार रोगियों की सेहत में सुधार कर रही हैं। डॉ.गोयल ने हृदय रोगों के इलाज में सटीकता और गति को बढ़ाने के लिए आधुनिक उपकरणों और तकनीकों के महत्व को रेखांकित किया। संगोष्ठी के दूसरे सत्र में डॉ. अंशुल गुप्ता, कंसलटेंट हेमाटोलॉजी ने रक्त संबंधी जटिल रोगों पर विस्तार से चर्चा की, उन्होंने बताया कि रक्त संबंधी रोगों के निदान और उपचार में किस प्रकार नई खोजें और विधियां चिकित्सकों के लिए मददगार साबित हो रही हैं। रक्त संबंधित रोगों के निदान में तकनीकी उन्नति के बारे में डॉ.गुप्ता ने डिटेल में जानकारी दी। इस संगोष्ठी में आई.एम.ए. के 100 से अधिक वरिष्ठ डॉक्टरों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में डॉक्टरों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की और एक दूसरे से अनुभवों का आदान-प्रदान किया। यह संगोष्ठी शाहजहांपुर के चिकित्सकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुई, जहां उन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में नवीनतम जानकारी प्राप्त करने का मौका मिला। इस आयोजन ने मेदांता हॉस्पिटल और आई.एम.ए. के बीच सहयोग को और मजबूत किया है, जिससे चिकित्सकों को आगे और बेहतर इलाज के लिए प्रेरणा मिलेगी।

rkpshomnath

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

3 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

4 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

4 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

5 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

5 hours ago