Thursday, June 25, 2026
Homeआजमगढ़अंडिका बाग में पांचवें दिन भी किसानों व मजदूरों का धरना जारी

अंडिका बाग में पांचवें दिन भी किसानों व मजदूरों का धरना जारी

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l फूलपुर कोतवाली क्षेत्र मे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से सटे गांव अंडिका में ग्रामीण पांचवें दिन भी धरने पर बैठे रहेl आद्योगिक क्षेत्र के नाम पर जमीन छीनने का किसान व मजदूर विरोध कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि हमारी मांग रही है कि भूमिहीनों को जमीन दी जाए, जमीन तो दी नहीं गई बल्कि जमीन छीनने की कोशिश की जा रही। कई किसानों की जमीन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में पहले भी जा चुकी है अब जो बची जमीन है, अगर वह छीन ली जाएगी तो कैसे गुजर बसर होगी।
धरने में पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव, किसान नेता राजीव यादव, आलोक, प्रभाकर, मिथिलेश, कौशल्या, निन्हा, निर्मला, विद्या, बदामा, कमला देवी, नवाती, मेवाती, शशिकला,तारा देवी, विशाल आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments