बैंक कर्मियों द्वारा कर्ज वसूली पर भारतीय किसान यूनियन टिकैट का धरना प्रदर्शन

बदायूं(राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने किसानों की बैंक कर्मियों द्वारा कर्ज वसूली पर किया जोरदार विरोध करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा ज्ञापन। और कहा कि गेहूं की फसल बे मौसम बरसात ने कर दी नेस्तनाबूत अन्नदाताओं पर कुदरत का भी कहर व्याप्त हैं। जिला अध्यक्ष रमाशंकर शंकधार व मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना व जिला सचिव रनवीर सिंह यादव उर्फ पप्पू ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा बैंक कर्मियों द्वारा किसानों को बेइज्जत करके उनकी तौहीन उनके घरों पर जाकर की जा रही है जो भी कर्ज किसानों पर है किसान सम्मान निधि से उसे नहीं काटा जा सकता, परंतु जिले के सभी बैंक कर्मियों द्वारा सम्मान निधि को कर्जे में काटा जा रहा है। किसानों के लिए किसान सम्मान निधि नहीं अपमान निधि बनकर रह गई है, उन्होंने कहा बे मौसम बरसात ने किसानों को बर्बाद कर दिया अन्नदाता पूरी तरह खत्म हो चुका है किस तरीके से अपना जीवन का भरण पोषण करेगा उसकी फसल देखकर उनके घरों में खाना तक नहीं बन पा रहा है। जिला अध्यक्ष रमाशंकर शंकधार ने शनिवार को बिल्सी के कई गांव का भ्रमण करके किसानों को जगाया, उन्होंने कहा बिल्सी तहसील पर जो लूट हो रही है बिल्सी के तहसील कर्मियों द्वारा तथा लेखपाल कानूनगो द्वारा जमकर अवैध धन वसूली को लेकर 4 मार्च के लिए तहसील बिल्सी परिसर में अनिश्चितकालीन धरना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा इस समय अन्नदाता कुदरत के द्वारा बर्बाद किया गया है सरकार द्वारा उसे सहायता देना तो दूर बल्कि उसका शोषण पर उतारू है, जिला अध्यक्ष ने कहा किसानो की दुर्दशा पर कोई भी राजनीतिक दल अपना मुंह नहीं खोल रहा है सिर्फ वोटो के लिए विसात विछा रहा है। उन्होंने कहा कोई भी राजनीतिक दल किसानों का हितैसी नहीं है राजनीति अब तिजारत बन गई है इनसे दूर रहकर ही किसानों का भला हो सकता है। किसानों को अब अपनी मांगे आंदोलन से पूरी करनी होगी।
जिला अधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपते हुए कर्ज वसूली को रोकने के लिए कहा गया। इस अवसर पर जिला प्रमुख महासचिव नरेंद्र कुमार सक्सेना, सदर तहसील उपाध्यक्ष केसर अली व तस्लीम गाजी सहित आदि लोग मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष ने गांव का भ्रमण कर 4 तारीख के लिए बिल्सी तहसील में ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

22 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago