बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) । पयागपुर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत नूरपुर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा शुभांरभ के पूर्व महिलाओं ने निकली कलश यात्रा फूलमती घाट तालाब बघेल सरोवर से पवित्र जल,लाकर यज्ञ मंडप पर पहुंची जहां कलश पूजन के बाद कथा का शुभारंभ हुआ,हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव मन्दिर पर भागवत कथा के पूर्व गांव की सुहागिन महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली तथा धर्म का प्रचार प्रसार करती हुई फूलमती घाट तालाब बघेल पहुंचकर भुपगंज बाजार होते हुए कथा स्थल नूरपुर पहुंची।
प्रथम दिवस कथा प्रवक्ता व्यास पंडित संत कुमार पांडेय ने वैदिक विधि पूर्वक कलश पूजन कराया इसके बाद भागवत कथा के महात्म की अलौकिक कथा का वर्णन किया, और कहां की भागवत की कथा इस कलयुग में समस्त जीवात्मा को मुक्ति प्रदान करती है।
इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान कमलेश पासवान सुरेश निषाद, घनश्याम मौर्य ,मनोज मौर्य, विजय कश्यप, बालू कारीगर, पुजारी, मुरारी ,धर्मराज मौर्य,चिंताराम आर्य, पंडित जयमंग लदास, पंडित सांवली प्रसाद पांडे, पाटन नेता ,सहित भारी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।
कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…
कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…
हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…
मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…
वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…
बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…