
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधाकर गुप्त के नेतृत्व में नगरवासियों ने दिया 5 घण्टे धरना
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार, जर्जर सड़कों के निर्माण,लूट खसोट व सफाई कर्मियों की अनियमित नियुक्ति को लेकर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सलेमपुर के पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त के नेतृत्व में नगरवासियों ने तहसील गेट पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित अपने आठ सूत्रीय मांगों का पत्रक उपजिलाधिकारी को सौंपकर कार्यवाही की मांग की।
धरना को सम्बोधित करते हुए सुधाकर गुप्त ने कहा कि आज नगर पंचायत लूट खसोट का अड्डा बन गया है। बिना नियम कानून के नगर पंचायत में कार्य कर रहे सफाई कर्मियों को निकालकर अनियमित रूप से सफाई कर्मियों की नियुक्ति की गई है।नगर की अधिकांश सड़के जर्जर हो गई है।सलेमपुर नगर के सोहनाग मोड़ से आगे लगे विद्युत खम्भों पर बल्ब नही लगाए गए हैं।नगर के कार्यों के लिए अनियमित रूप से टेण्डर कराकर चहेते ठीकेदार को ठीका दिया जा रहा है।इन सभी मामलों की अविलंब जांच कराकर भ्रष्ट चैयरमैन को बर्खास्त किया जाए।अगर नही किया गया तो हम सभी पुनः एक महीने बाद आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।धरना को पूर्व प्रमुख धर्मेन्द्र विक्रम सिंह, उर्फ भीम सिंह, दीनदयाल यादव, धुरंधर सिंह,सत्यप्रकाश विश्वकर्मा,परमानंद प्रसाद, इंजीनियर उमेश यादव,युगल किशोर पांडेय,परमहंस पांडेय, बिरझन गौंड,दिनेश कुमार,वीरेंद्र कुमार,शिवसागर जायसवाल, प्रभाकर मिश्र आदि ने सम्बोधित किया।