जश्ने ईदमिलादुन्नबी के मौके पर अशरफी मिशन में सजी नबी की महफ़िल

तालीम के ईनामी मुकाबले में बच्चों ने जीते ईनाम

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा ) बुधवार को नगर के पटेल पश्चिमी स्थित अशरफी मिशन में जश्ने ईदमिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर दीनी तालीम के सवाल – जवाब एवं नातिया कलाम का ईनामी मुकाबला संपन्न हुआ। जश्ने ईदमिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित इस ईनामी मुकाबले में अशरफी मिशन के बच्चों ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया। मुकाबले में बच्चों ने दीनी तालीम पर ज्ञानवर्धक सवाल व जवाब पेश कर लोगों का दिल जीता तथा नबी की शान में शानदार नात सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। ईनामी मुकाबले में मोहम्मद अयान,असलम कुरैशी,जीनत खातून,तरन्नुम खातून, मोहम्मद रेहान,उजमा खातून,इशरा खातून ,तौसीन फातमा,इन्शा खातून, अलीशा, आमिना खातून, हुजैफा खातून,सना खातून,शिफा खातून, आसिया खातून,सैफ, खुशबू,आसमां,सबीना ने ईनाम पाया। कार्यक्रम के सदर मौलाना नुरूल इस्लाम ने कहा कि हमारे पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब संपूर्ण मानवता के लिए नबी बनाकर भेजे गए। हजरत मोहम्मद साहब की नसीहतें और शिक्षाएं सभी के लिए है। उनकी शिक्षाएं संपूर्ण इंसानियत की भलाई के लिए है जिसका अनुसरण सबको करनी चाहिए।कार्यक्रम में पूर्व नपाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, सोशल वर्कर मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, गुलाम रसूल, मास्टर असगर अली को अशरफी मिशन द्वारा सम्मानित किया गया।इस दौरान हाफिज मोहम्मद अख्तर, शोएब रज़ा,डा याकूब, लियाकत खान, असलम अंसारी, मुर्तुजा मंसूरी,फैयाज शाह,मुन्ना राईन,नसीर राईन, मुन्ना शहनाई,मोहम्मद सूफियान, इरफान खान, शमसुद्दीन,फिरोज़ इदरीसी,इम्तियाज अंसारी, मोबीन अंसारी,शौकत अली आदि मौजूद रहे।संचालन मजहरूल हक अशरफी ने किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह गिरे पेड़

80 साल पुराना पाकड़ का पेड़ मकान पर गिरा, तीन लोग घायल; एक महिला अस्पताल…

1 minute ago

जिंदगी बचाने के लिए चाहिए 50 लाख: करंट हादसे में पिता और दो बेटियों के इलाज की जंग जारी

बहराइच के गदामार गांव में दर्दनाक हादसा, देवदूत वानर सेना मदद को आगे आई; 6.30…

10 minutes ago

प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों ने जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी, लखनऊ…

24 minutes ago

तेज हवा और बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

केला, धान और गन्ने की खड़ी फसलें गिरीं, खपरैल मकान व टिन शेड क्षतिग्रस्त बहराइच…

29 minutes ago

चक्रवाती असर से चरमराई बिजली व्यवस्था, बारिश में भी मोर्चे पर डटे बिजली कर्मी

48 घंटे से बारिश और तेज हवाओं का दौर, कई इलाकों में 24 घंटे से…

51 minutes ago

दरवाजा तोड़ घर में घुसे चोर, खेत में बक्से का ताला तोड़ ले गए सामान

खड़खोड़ी गांव में रात करीब तीन बजे वारदात, घर में सोते रहे परिवार के लोग;…

1 hour ago