शारीरिक एवं मानसिक क्षमता विकास हेतु स्कूल में कार्यक्रम आयोजित

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) चर्चित स्कूल में क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के प्रत्येक सदन(टैगोर सदन, कलाम सदन,ध्यानचंद सदन और राजेंद्र सदन) से 60-60 की संख्या में कुल 240 बच्चों ने भाग लिया । यह प्रतियोगिता कक्षा एक से लेकर आठ तक के बच्चों के लिए आयोजित किया गया था। वहीं विद्यालय प्रबंधन के द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य अपने विद्यालय के बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक क्षमता का वृद्धि करना था। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि फरवरी माह में खेलकूद का कार्यक्रम प्रत्येक शनिवार को आयोजित किया जायेगा। साथ ही साथ अन्य कार्यक्रम भी संचालित किए जाते रहेंगे। वहीं विजयी रहे प्रतिभागियों में पदक एवं ट्रॉफी बाॅटे गए। पदक वितरण समारोह होते ही रेस में जीते पदक प्राप्त टीम एवं बच्चों के चेहरे खिल उठे । विजयी सदन के छात्रों ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी।
बता दें कि गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल रामपुर बुजुर्ग/इंगुरी सराय अपने संचालन काल से ही चार सदन में बटा हुआ है। विजयी सदन के नाम क्रमशः(1)उपविजेता सदन-कलाम सदन
(2)विजेता सदन-ध्यान चंद सदन इस इंटर हाउस क्रॉस कंट्री कंपटीशन में बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा।

Editor CP pandey

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

2 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

3 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

3 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

3 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

3 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

3 hours ago