मेहदावल, खलीलाबाद और धनघटा विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम सूची प्रकाशित, वेबसाइट पर भी मिलेगी जानकारी
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी बनाने की दिशा में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन के बाद जिले में कुल 1019 मतदान केंद्र और 1597 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज मलिक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्रवार मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों का निर्धारण कर अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है। इसके तहत 312-मेहदावल विधानसभा क्षेत्र में 363 मतदान केंद्र और 569 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। वहीं, 313-खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में 343 मतदान केंद्रों पर 542 मतदेय स्थल तथा 314-धनघटा (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में 313 मतदान केंद्रों पर 486 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा और जानकारी के लिए अंतिम सूची संबंधित तहसील कार्यालयों में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय तथा जिला निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। आम नागरिक इन स्थानों पर सूची का अवलोकन कर अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र और मतदेय स्थल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे प्रकाशित अंतिम सूची में अपने मतदान केंद्र एवं मतदेय स्थल की जानकारी अवश्य देख लें, ताकि निर्वाचन के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो।ऑनलाइन सूची देखने के लिए: https://sknagar.nic.in/deo-portal/
डीएम ने अधिकारियों को प्रचार-प्रसार तेज करने के दिए निर्देश, तहसीलों और नगरीय निकायों में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग ने शोध के क्षेत्र…
पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, पॉक्सो एक्ट, महिला हेल्पलाइन और निःशुल्क…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत…
कुछ लोग दुनिया से विदा होकर भी इतिहास में जीवित रहते हैं। उनके विचार, कर्म…
इतिहास के पन्नों में 12 नवंबर का दिन कई महान व्यक्तित्वों के जन्मदिवस के रूप…