हिना का बेहतरीन खिलाड़ी बनने का सपना हो रहा साकार

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परंपरा) फरवरी माह में बांग्लादेश में आयोजित अंडर 19 सैफ फुटबॉल प्रतियोगिता में जीत हासिल करके वापस गांव लौटने के दौरान हिना को शनिवार को देवरिया महोत्सव में सम्मानित किया गया। हिना पथरदेवा विकासखंड क्षेत्र के मझौवा गांव के रहने वाले टैक्सी ड्राइव मैनुद्दीन खान की जाबाज बेटी है। पिता मैनुद्दीन खान मुंबई में रहकर टैक्सी चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। पढ़ाई के साथ साथ खेल के क्षेत्र में रुचि को देखते हुए बेटी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहते है। हिना ने कहा की भारतीय सीनियर टीम से देश के लिए खेलना मेरा लक्ष्य है। मेरा सपना साकार हो रहा है।जिसके लिए मैं अपने प्रशिक्षक जय कुमार राव की देखरेख कड़ी मेहनत कर रही हूं। हिना खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही है। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज कुर्मी पट्टी के खेल परिसर में महिला खिलाड़ियों की नर्सरी तैयार करने वाले प्रशिक्षक जय कुमार राव ने बताया कि हिना एक दिन सीनियर टीम से खेलेगी। उसकी प्रतिभा को दबाया नही जा सकता है। वह एक बेहतरीन डिफेंडर हैं। हिना पढ़ाई के साथ कॉलेज व जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रतिभा दिखा चुकी है। इसके साथ ही हिना भारत के अंडर 14 व 17 जूनियर टीम की कप्तान भी रह चुकी है। उनकी उपलब्धि पर मां समशुन निशा,जिला पंचायत सदस्य/प्रबंधक सुजीत प्रताप सिंह,ग्राम प्रधान अजीत सिंह, प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह, विवेक श्रीवास्तव,पुजारी विजय दास,मोनू सिंह,मोहम्मद फतेह,सादिक अली,नौशाद आलम,डॉक्टर कमरे आलम, इरशाद अहमद, अब्दुल रब, मुराद अहमद,संजय दुबे,वसीम अहमद,सलाउद्दीन खान, जमशेद आलम,अंगद तिवारी,मान सिंह आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

4 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

4 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

4 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

5 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

5 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

5 hours ago