Categories: Newsbeat

इंडोनेशियाई महिला के पास मिले पांच भारतीय पहचान पत्र, सोनौली में पकड़ी गई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।भारत– नेपाल सीमा के सोनौली स्थित इमिग्रेशन कार्यालय में नियमित जांच के दौरान एक विदेशी महिला के पास से अलग-अलग नाम और जन्मतिथि वाले भारतीय पहचान संबंधी पांच दस्तावेज मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई। महिला ने जांच के दौरान भारतीय वोटर आईडी कार्ड प्रस्तुत किया था। हालांकि, उसके हाव-भाव और बातचीत के तरीके से अधिकारियों को संदेह हुआ। पासपोर्ट की जांच में उसकी पहचान इंडोनेशियाई नागरिक के रूप में हुई। इसके बाद तलाशी और पूछ- तांछ में वोटर आईडी, आधार कार्ड तथा दो पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार सोनौली इमिग्रेशन कार्यालय में अधिकारियों की ओर से नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक महिला को रोक कर पूछताछ की गई। महिला ने अपने भारतीय होने के प्रमाण के तौर पर वोटर आईडी कार्ड प्रस्तुत किया। इस पर नाम दिल्ली की मिलन ली किम लेन पिता का नाम ली चेन सेन और पता न्यू तांगरा रोड, तांगरा, कोलकाता, पश्चिम बंगाल दर्ज था।महिला के हाव-भाव और बातचीत से अधिकारियों को उसके विदेशी नागरिक होने का संदेह हुआ। इसके बाद उसके पासपोर्ट की जांच की गई तो उसमें नाम रोहाना और राष्ट्रीयता इंडोनेशिया अंकित मिली। इस तरह प्रस्तुत भारतीय वोटर आईडी और पासपोर्ट में दर्ज पहचान में अंतर सामने आया।इसके बाद अधिकारियों ने महिला से गहन पूछ-ताछ की। इस दौरान उसके कब्जे से अलग-अलग नाम और जन्मतिथि के आधार पर बने भारतीय वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड और दो पैन कार्ड समेत कुल पांच दस्तावेज मिले। दस्तावेजों में अलग- अलग पहचान दर्ज होने के कारण मामला और गंभीर हो गया।इमिग्रेशन कार्यालय के अधिकारियों ने महिला को बरामद इंडोनेशियाई पासपोर्ट, वोटर आईडी, आधार कार्ड और दोनों पैन कार्ड सहित पांच दस्तावेजों के साथ आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए सोनौली पुलिस को सौंप दिया। प्राप्त तहरीर और बरामद दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने महिला के विरुद्ध भारतीय पहचान संबंधी दस्तावेजों में कथित कूट रचना और उनके दुरुपयोग के आरोप में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।पुलिस अब बरामद दस्तावेजों की प्रामाणिकता, उनके बनाए जाने के तरीके, प्राप्ति के स्रोत और महिला द्वारा अलग- अलग पहचान इस्तेमाल किए जाने के कारणों की पड़ताल कर रही है। जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि इन दस्तावेजों का इस्तेमाल कहां और किन उद्देश्यों के लिए किया गया। फिलहाल पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई और विस्तृत जांच में जुटी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में गोरखपुर और गोण्डा की टीमें आमने-सामने, महराजगंज-कुशीनगर बाहर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस की गोरखपुर जोन की वार्षिक अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026…

2 minutes ago

छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, सादे कपड़ों में तैनात होंगी महिला पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। छठ पर्व को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के…

39 minutes ago

16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना-2027 की स्वगणना, जनभागीदारी बढ़ाने पर प्रशासन का जोर

डीएम ने अधिकारियों को प्रचार-प्रसार तेज करने के दिए निर्देश, तहसीलों और नगरीय निकायों में…

2 hours ago

1019 मतदान केंद्र और 1597 मतदेय स्थल निर्धारित

मेहदावल, खलीलाबाद और धनघटा विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम सूची प्रकाशित, वेबसाइट पर भी मिलेगी जानकारी…

2 hours ago

स्कोपस Q1 जर्नल में प्रकाशित डीडीयू के अंग्रेजी विभाग का पहला शोध पत्र

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग ने शोध के क्षेत्र…

2 hours ago

कानूनी अधिकारों की जानकारी से ही संभव है स्वयं की सुरक्षा, छात्राओं को किया जागरूक

पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, पॉक्सो एक्ट, महिला हेल्पलाइन और निःशुल्क…

2 hours ago