भूतपूर्व सैनिकों व आश्रितों की समस्याओं के निराकरण हेतु कार्यक्रम

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं, शहीद सैनिकों की विधवाओं एवं अधिकृत आश्रितों से जुड़ी समस्याओं के समाधान तथा कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कार्यालय की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम तहसील एत्मादपुर से संबंधित भूतपूर्व सैनिकों एवं आश्रितों के लिए दिनांक 20 अगस्त 2025, अपराह्न 11:30 बजे तहसील एत्मादपुर सभागार में आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। साथ ही, कार्यालय द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी ताकि पात्र व्यक्ति समय पर इनका लाभ उठा सकें।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने सभी भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं, शहीद सैनिकों की विधवाओं तथा अधिकृत आश्रितों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएँ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago