सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 9 सितम्बर को

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण, आगरा की बैठक आगामी 09 सितम्बर 2025 को दोपहर 12:30 बजे मण्डलायुक्त कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में आयोजित की जाएगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राधिकरण के सचिव अरुण कुमार ने बताया कि बैठक में निजी मार्गों पर मंजिली गाड़ियों के स्थायी सवारी गाड़ी परमिटों की स्वीकृति हेतु प्राप्त आवेदनों तथा अन्य लम्बित प्रकरणों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आवेदक अपने पक्ष प्रस्तुत करने हेतु स्वयं या अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से बैठक में उपस्थित हो सकते हैं। इस संबंध में किसी प्रकार की अलग से सूचना नहीं भेजी जाएगी। साथ ही यदि बैठक की तिथि में कोई परिवर्तन किया जाता है तो उसकी जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से सार्वजनिक की जाएगी।

संभागीय परिवहन प्राधिकरण की इस बैठक को लेकर परिवहन सेवाओं से जुड़े लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में लिए गए निर्णय से यात्रियों को सुगम यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago