Wednesday, February 11, 2026
HomeUncategorizedप्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर कपरवार में निकाली गई शोभायात्रा

प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर कपरवार में निकाली गई शोभायात्रा

कपरवार/बरहज(राष्ट्र की परम्परा) श्री राम के अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सोमवार को कपरवार में भाजपा नेता शत्रुघ्न सिंह विशेन के नेतृत्व में, राम जानकी झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा पूरे क्षेत्र में घुमाई गई और साथ ही साथ लोगों को जागरूक भी किया गया कि मंदिरों एवं घरों पर घी के दीए जलाये एवं पटाखे फोड़कर दीपावली मनाएं। हम सभी के कई पीढियो के संघर्ष के बाद लगभग 550 वर्ष बाद पुनः भगवान श्री राम अपने घर में विराजमान हो रहे है, यह पल हम सभी के लिए अति भाग्यशाली है। समापन के उपरांत कपरवार काली मंदिर चौराहे पर लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान शत्रुघ्न सिंह विशेन, मानवेंद्र माणि ,सोनू वर्मा ,डीक्की साहनी ,विक्की साहनी, शिबलू पांडे ,जयशंकर मिश्रा, अंशु मिश्रा, खेसारी पांडे, शंभू सिंह , सुदामा सिंह, डॉक्टर अजीत सिंह, सुभाष पाठक आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments