छठ महापर्व को UNESCO की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू

केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, संगीत नाटक अकादमी को दिए निर्देश

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित देशभर और प्रवासी भारतीयों के बीच आस्था के प्रतीक छठ महापर्व को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने छठी मइया फाउंडेशन की मांग को स्वीकार करते हुए इस पर्व को यूनेस्को (UNESCO) की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल करने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

संस्कृति मंत्रालय ने संगीत नाटक अकादमी को इस संबंध में आवश्यक दस्तावेज और प्रस्ताव तैयार कर UNESCO मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं।
अकादमी के विशेषज्ञ अब इस पर्व के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, अनुष्ठानों और लोक परंपराओं का विस्तृत विवरण संकलित करेंगे, जिसे UNESCO को प्रस्तुत किया जाएगा।

छठ महापर्व सूर्य उपासना और पर्यावरण संरक्षण का अद्वितीय संगम माना जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से कार्तिक और चैत्र मास में मनाया जाता है, जिसमें श्रद्धालु निर्जला व्रत, सूर्य अर्घ्य और डूबते-उगते सूरज को अर्पण करते हैं। इसकी विशेषता है कि इसमें जाति, धर्म और वर्ग का भेदभाव समाप्त हो जाता है तथा पूरा समाज एकजुट होकर पर्व में भाग लेता है।

छठी मइया फाउंडेशन ने लंबे समय से यह मांग की थी कि छठ महापर्व को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए इसे UNESCO की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया जाए। अब केंद्र सरकार की पहल से इस दिशा में ठोस कदम बढ़ा है।

अगर UNESCO इस प्रस्ताव को स्वीकार करता है तो छठ महापर्व को विश्वस्तरीय सांस्कृतिक पहचान मिलेगी और इसे भारत की सांस्कृतिक विरासत के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संरक्षित और प्रोत्साहित किया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

12 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

12 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

16 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

16 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago