आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
विकास खंड ठेकमा में शुक्रवार को ग्राम पंचायत हरईरामपुर में गांव की समस्या गांव में समाधान ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ।
हरईरामपुर प्राथमिक विद्यालय पर नोडल अधिकारी देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
इस चौपाल में गांव की समस्या वृद्धा,पेंशन किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड आदि समस्याओं को लेकर लोग गांव चौपाल में आए।
वही एडीओ आईएसबी देवेंद्र सिंह ने कोटेदार व आंगनवाड़ी को फटकार लगाते हुए कहा कि, किसी पात्र का राशन नहीं रुकना चाहिए और जो भी गांव में पात्र हैं उनको उसका लाभ मिलना चाहिए। इस दौरान एडीओ आईएसबी देवेंद्र सिंह के द्वारा अन्य कई योजनाओं की जानकारी भी दी गई ।
वही एपीओ महीप पांडेय के द्वारा ग्राम प्रधान को निर्देशित कर कहा कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा मनरेगा योजना का लाभ मिले।
इस ग्राम चौपाल मे मनोज कुमार सचिव,ग्राम प्रधान श्रीराम सरोज मुन्ना, रामअधार पाठक रमेश मौर्य, इंद्रजीत, श्याम सुंदर, दिग्विजय, कोटेदार मोफिद अहमद, पंचायत सहायक,आंगनबाड़ी व समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…